बरेली, 19 अगस्त 2025 – रक्षा बंधन महोत्सव कार्यक्रम में सैकड़ो लाडली बहनों ने मंत्री पटेल को बांधी राखी

बरेली, 19 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

बरेली — रक्षा बंधन के अवसर पर नगर परिषद बरेली द्वारा रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर के नाहर कॉलोनी के सामुदायिक भवन में हुआ जिसमें क्षैत्र के विधायक और म.प्र. सरकार में लोक स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम में लाडली बहनों ने तिलक लगाकर मंत्री पटेल को राखी बांधी और सरकार द्वारा बहनों के लिए चलाई जा रही योजनाओ पर आभार जताया। बहीं मंत्री पटेल ने भी उपहार स्वरूप बहनों को साड़ी वितरित की। कार्यक्रम में लाडली बहनो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में लाडली बहनो के जीवन में बदलाव आ रहा है। जल्द ही लाडली बहनों की राशि 1500 रूपये होगी और वे आत्मनि​र्भर बनेगी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं,स्व-सहायता समूह की महिलाएं के साथ भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page