RGPV के 3 साल के डिप्लोमा कोर्स को मिली 12वीं के समान मान्यता, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश

BHOPAL. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के 3 साल के डिप्लोमा कोर्स को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा के समकक्ष मान्यता दे दी है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक, यह मान्यता एकेडमिक कैलेंडर 2025-26 से ही लागू हो जाएगी। इस फैसले से पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले छात्रों को 12वीं कक्षा के समकक्ष माना जाएगा, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर के अधिक अवसर मिलेंगे।

डिप्लोमाधारी लंबे समय से कर रहे थे ये मांग

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से 3 साल का डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्र लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि 3 साल का डिप्लोमा करने के बाद भी जब वे किसी सरकारी नौकरी में आवेदन करते हैं तो उनसे 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेट्स मांगे जाते हैं। 12वीं मान्यता नहीं होने की वजह से उन्हें सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने में समस्या होती है। कई बार तो उन्हें इसी आधार पर अयोग्य करार कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें… एमपी बीजेपी संगठन को मिलेगी नई दिशा, प्रदेश कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नेताओं की नियुक्ति जल्द!

सरकार ने मानी छात्रों की मांग

आखिरकार मध्यप्रदेश सरकार ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए इस मांग को मान लिया। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 18 अगस्त 2025 को आरजीपीवी के 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स को 12वीं कक्षा के समकक्ष मान्यता देने के आदेश जारी कर दिए। अब इन छात्रों को सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षा में अधिक मौके मिलेंगे। इस फैसले से डिप्लोमाधारी छात्रों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही उनकी शिक्षा और करियर की दिशा भी बेहतर होगी।

आईटीआई के डिप्लोमा को भी मिली मान्यता

यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि इससे पहले आईटीआई के 2 साल के डिप्लोमा को भी 12वीं कक्षा के समकक्ष मान्यता मिल चुकी है। अब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 3 साल का डिप्लोमा भी इस सूची में शामिल हो गया है। इस फैसले से छात्रों को यह फायदा मिलेगा कि वे अब आसानी से डिग्री कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे और उनके करियर के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़ें… एमपी के इस छात्रावास से 5 छात्राएं लापता, SIT करेगी तलाश, जानें पूरा मामला

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 12वीं के समकक्ष माना जाएगा

अब पॉलिटेक्निक डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष माना जाएगा, जिससे छात्रों को डिग्री के लिए BE (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) के सेकंड ईयर में प्रवेश लेने में भी मदद मिलेगी। इससे छात्रों को शिक्षा में एक नई दिशा मिलेगी और उन्हें रोजगार में भी फायदा होगा।

ये भी पढ़ें… MP Pratibha Kiran Scholarship : छात्राओं के लिए खुशखबरी, मिलेंगे 5 हजार रुपए, जानें कैसे

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page