दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई में थप्पड़ मारने की कोशिश, आरोपी हिरासत में

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सीएम आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें थप्पड़ मारा गया था। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा कि आरोपी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे उनका सिर मेज के कोने से टकरा गया और चोट आई। उन्होंने थप्पड़ मारने की बात को गलत बताया।

वहीं, हमले की पुष्टि करते हुए दिल्ली सीएम ऑफिस ने कहा कि आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41) बताया है और वह गुजरात के राजकोट का निवासी है। घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।

जनसुनवाई में आया था आरोपी

बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि आरोपी की पहचान 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी के रूप में हुई है जो जनसुनवाई में किसी दस्तावेज के साथ आया था। बातचीत के दौरान कुछ कहासुनी हुई,जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमलावर संभवतः ऐसी पार्टी से जुड़ा हो सकता है, जो अब हताश हो चुकी है। 

प्रत्यक्षदर्शियों की बयानबाजी

जनसुनवाई में पहुंचे शैलेंद्र कुमार ने कहा कि वह उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आए थे, और जैसे ही वे सीएम आवास के गेट पर पहुंचे, वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया था, और यह पूरी तरह से गलत था। वहीं, अंजली नामक एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “अगर कोई फर्जी व्यक्ति मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार सकता है, तो यह एक गंभीर मामला है।”

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page