स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल तथा विधायक पटवा ने औबेदुल्लागंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

रायसेन। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 अंतर्गत शुक्रवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा औबेदुल्लागंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न वार्डो में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल तथा विधायक पटवा ने कम वजन वाले बच्चों को पोषण आहार किट भी वितरित की। इस दौरान कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा भी साथ रहे। सीएचएचओ तथा बीएमओ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया।

 

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page