भव्य भजन क्लिपिंग एवं श्रीकृष्ण आराधना का आयोजन आज बुधवार को

खरगोन संवाददाता लक्ष्मीकांत राय

खरगोन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भजन क्लिपिंग एवं श्रीकृष्ण आराधना का भव्य आयोजन 2 सितंबर 2026, बुधवार को शाम 7 बजे से नेशनल हाईवे क्रमांक 12,स्टेट बैंक के पास, खरगोन में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मौजूद रहेंगे।आयोजन में श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही भक्ति गीत, नृत्य एवं आकर्षक झांकियों की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव से सराबोर करेंगी। श्रीकृष्ण पर्व के अवसर पर उज्जैन के शिरीज पुरोहित एवं पार्टी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम में भजन क्लबिंग एवं कथा वाचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति एवं आध्यात्मिकता से जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम के कथा वाचक मोहित शेवानी रहेंगे। आयोजकों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीकृष्ण आराधना एवं भक्ति कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

    तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया सिटी बीट न्यूज नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भौड़िया के पास रविवार…

    Read more

    खरगोन में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, नवरात्रि से पहले विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल

    गर्मी, उमस और मच्छरों से बेहाल शहरवासी, विद्युत विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग,बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत मंडल पहुंचकर ज्ञापन सोपा आंदोलन की थी चेतावनी। सिटी बीट…

    Read more

    You cannot copy content of this page