MP में गजब की हेराफेरी, नकली सोने देकर बैंक से निकाले करोड़ों रुपए

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यूको बैंक की चार शाखाओं से बड़ा हेरफेर का मामला सामने आया है। इन ब्रांचों में नकली सोने के बदले करीब 25 करोड़ रुपए का लोन पास कराया गया है। इस मामले में सीबीआई ने 9 मई को एफआईआर दर्ज की थी, जबकि यह शिकायत मार्च 2025 में मिली थी।
एफआईआर में बैंक के लिए लिस्टेड शहर की तीन वैल्यूअर फर्म्स और उसके मालिकों को नामजद किया गया है। इसके अलावा मामले में बैंक के अन्य कर्मचारियों को भी संदेह के तौर पर रखा गया है। जांच जारी है। फिलहाल यह समाने आया है कि इन वैल्यूअर फर्म्स ने 296 फर्जी गोल्ड लोन में गिरवी रखे नकली सोने को असली सोना बताया है। साथ ही, इसका सर्टिफिकेट भी जारी किया और इसी को आधार बनाकर लोन भी पास किया गया है। 

क्या है मामला?

सीबीआई के अनुसार, यूको बैंक की 4 शाखाओं से 296 गोल्ड लोन का मामला सामने आया है। इन लोन के लिए गिरवी रखे गए सोने को असली बताकर उसे लोन के लिए मंजूरी दी गई। सीबीआई ने मार्च 2025 में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की। इस घटना में कुछ अज्ञात बैंक कर्मचारियों की भी भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
यूको बैंक की यह 4 शाखाएं भोपाल में मौजूद हैं। इन शाखाओं ने फर्जी तरीके से गोल्ड लोन जारी किया। बैंक शाखाओं ने गोल्ड लोन को मंजूरी दी, उन्हें वैल्यूअर फर्म्स के सर्टिफिकेट पर आधारित किया गया। लेकिन, जांच में पाया गया कि इन फर्म्स ने असली सोने के बजाय नकली सोने को असली बताकर लोन मंजूरी को पूरा किया। सीबीआई ने गोल्ड लोन की पूरी प्रक्रिया को भी धोखाधड़ी का हिस्सा बना दिया। यह धोखाधड़ी करीब 25 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। सीबीआई ने अब तक तीन फर्म्स और उनके मालिकों को नामजद किया है। 

यूको बैंक के भोपाल डीजीएम का बयान

इस मामले में यूको बैंक के भोपाल डीजीएम लोकेश कुमार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यूको बैंक की 4 ब्रांचों से गोल्ड लोन के मामले में सीबीआई ने शिकायत दर्ज की है। मामला गंभीर है। जब जिम्मेदारी तय होगी, तब संबंधित आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की जाएगी।

FAQ

यूको बैंक भोपाल में नकली सोने से लोन लेने के मामले में क्या हुआ है?

यूको बैंक भोपाल की चार शाखाओं से करीब ₹25 करोड़ का लोन लिया गया, जिसमें गिरवी रखे गए सोने को फर्जी बताया गया। सीबीआई ने इस धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।

फर्जी गोल्ड लोन के मामले में किसकी भूमिका है?

तीन वैल्यूअर फर्म्स और उनके मालिकों को आरोपी बनाकर जांच की जा रही है। इसके अलावा, कुछ बैंक कर्मचारियों को भी संदिग्ध के घेरे में रखा गया है।

भोपाल यूको बैंक मामले पर सीबीआई क्या कार्रवाई कर रहा है?

यूको बैंक मामले में सीबीआई को शिकायत दी थी। बैंक अधिकारी ने कहा है कि जब जिम्मेदारी तय होगी, तो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की जाएगी। सीबीआई इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧
‍👩
नकली सोना असली लोन | बैंक लोन | बैंक लोन घोटाला | MP News | नकली सोना देकर लोन लिया

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page