शांति समिति की बैठक में एसडीओपी ने कहा — सभी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता,सुरक्षा का दायित्व सभी का

बरेली थाना में हुई शांति समिति के बैठक

प्रदीप धाकड़ / कमल याज्ञवल्क्य
बरेली (रायसेन)।

मंगलवार को थाना परिसर बरेली में आगामी त्यौहारों गणेश उत्सव, पर्यूषण पर्व, डोल ग्यारस एवं मिलाद ​उन नवी आदि पर्वो को लेकर शां​ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणमान्य ना​गरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। पर्वो को सदृभावना एवं सौहृार्द्र पूर्वक मनाएं जाने की बात सभी ने कही।इस दौरान प्रशासन ने नगरिकों से सुझाव भी मांगे नागरिकों के सुझावो को प्रशासन ने नोट किया। शांति समिति की बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुंवर सिंह मुका​ती ने बैठक में शामिल सभी नागरिकों से कहा कि त्यौहार सभी धर्मो के मेल जोल और सांझी संस्कृति का प्रतीक होते हैं। सभी त्यौहार सभी के समन्वय से उल्लास पूर्वक मनाएं जाने में आनंद आता है।उन्होंने कहा की हम सभी का अधिकतम प्रयास होना चाहिए कि किसी भी प्रकार की घटनाएं न हो जीरो टालरेंश हम सभी का दायित्व हो इसके लिए पुलिस — प्रशासन ​अधिकतम क्षमता के साथ सहयोग के लिए तैयार है। एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती ने यह भी कहा कि हम संवाद और सहयोग के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हर झांकी पर रात में गणेश उत्सव समिति के दो व्यक्ति भी रहें। हमारी ग​श्ती टीम मोबाईल वेन के साथ रहेगी। उन्होंने यह भी कहा की समितियां यदि उत्सव के दौरान भजन या अन्य कार्यक्रम करते हैं तो इसकी सूचना थाने में जरूर दें। हमारी रक्षा समिति भी सहयोग के लिए तैयार रहेगी उन्होंने बताया कि निर्देशों के अनुसार साउंड का समय शहरी क्षेत्र में रात 10 तक एवं ग्रामीण क्षेत्र में रात में 11 बजे का है।नगर में साफ सफाई एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की भी बात कही।

 

यह रहे उपस्थित,दिए सुझाव

शांति समिति की बैठक में एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती,तहसीलदार रामजी लाल वर्मा, थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ,नगर परिषद सीएमओ ​हरिशंकर वर्मा, एमपीईवी के जेई आरवी शर्मा  सहित कई प्रशा​स​निक अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दु उत्सव समिति बरेली के अध्यक्ष दिनेश बवेले,वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश पटेल तथा मीटिंग के दौरान हिन्दु उत्सव ​समिति के साथ मुस्लिम त्यौहार कमेटी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों में राधेश्याम पालीवाल ,हीरेन्द्र मालवीय,केशव यादव,सचिन शाडिल्य,अंकित जैन, उवेश खान,अंशार पटेल,और नगर के पत्रकार मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page