शिक्षक दिवस पर हुआ खेल अधिकारी अरविंद जरारिया का सम्मान

सिटी बीट न्यूज
बरेली ( रायसेन )।

शिक्षक दिवस के अवसर पर शास​कीय बालक उच्चतर माध्यमिक ​विद्यालय बरेली में शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम में विकास खण्ड खेल अधिकारी अरविंद जरारिया को खेलों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।शिक्षक दिवस के अवसर पर शाला में ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी अरविंद जरारिया का खेल शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि क्रीड़ा अधिकारी अरविंद जरारिया का सदैव यह प्रयास रहता है कि हमारे क्षेत्र की खेल प्रतिभाएँ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करें। शिक्षकों ने कहा यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि शिक्षक दिवस जैसे पावन अवसर पर हम सभी खेल प्रशिक्षकों ने उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम में दिनेश सोनी शासकीय स्कूल सांडिया,प्रकाश राय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारकच्छ कला, राहुल धाकड़ विद्यालय उदयपुरा,सोमेश शर्मा विद्यालय खरगोन,राजेश ठाकुर पीएम श्री विद्यालय बरेली,धर्मेंद्र धाकड़ खेल प्रशिक्षक, कपिल माझी खेल प्रशिक्षक, भगवान सिंह धाकड़, धर्मेंद्र मेहरा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page