केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बरेली में किया स्वागत

नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने किया स्मृतिचिन्ह भेंट

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अल्प समय बरेली नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। बताया गया है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पिपरिया से आ रहे थे। काफी संख्या में मौंजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने थोड़े समय के लिए ​पिपरिया ​ब्रिज पर रूके केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार,फूल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

​केंद्रीय मंत्री श्री चौहान का इन्होंने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान का स्वागत करने वालों में नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी,पूर्व विधायक रामकिशन पटेल,वरिष्ठ नेता हरनाम सिंह राजपूत, नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,शंकर सिंह पटेल,जनपद पंचायत बाड़ी के पूर्व अध्यक्ष मकरंद सिंह पटेल,ठाकुर सिंह पटेल,हीरा भैया धाकड़,राजेन्द्र सिंह ठाकुर आदि ​सहित कई नागरिक शामिल थे।

 

 

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page