‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार‘‘ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूरे मनोयोग और समन्वय से काम करें – कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा

महिलाओं का सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुनिश्चित करने आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क
   बरेली (रायसेन)।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार‘‘ अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश से किया जाएगा। जिले में अभियान के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने अभियान के उद्देश्य तथा अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

होगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन , प्रदान की जाएगीं निःशुल्क जाँच और स्वास्थ्य सेवाएं

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान महिलाओं का सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में निःशुल्क जाँच और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगीं। स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान की सफलता के लिए सभी को पूरे मनोयोग से संकल्प लेकर मिलकर कार्य करना होगा। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने भी अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय सहित जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।बैठक में सीएमएचओ डॉ एचएन मांढरे ने बताया कि ‘‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार‘‘ अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उनका त्वरित समाधान करना है। इसके अंतर्गत मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, अनमोल 2.0 में प्रविष्टि, टीकाकरण स्तर की समीक्षा और छूटे हुए टीकाकरण को पूरा किया जाएगा। किशोरियों में एनीमिया स्क्रीनिंग, उपचार और आहार संबंधी परामर्श पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही किशोरियों और महिलाओं को पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जाएगी।

 

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page