जिला पुरुष कबड्डी बरेली महाविद्यालय टीम बनी फाइनल विजेता

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय औबेदुल्लागंज में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 9 महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। शासकीय महाविद्यालय बरेली की टीम ने अपने पहले मुकाबले में उदयपुरा की टीम को पराजित कर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में बरेली का सामना बेगमगंज की टीम से हुआ। बेगमगंज टीम को पराजित कर बरेली टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बरेली टीम का सामना मेजबान औबेदुल्लागंज टीम से हुआ। प्रथम विश्वकर्मा की कप्तानी में बरेली महाविद्यालय की टीम ने औबेदुल्लागंज को पटकनी दी और प्रतियोगिता की विजेता टीम बनी। बरेली महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष संदीप चौहान , प्राचार्य डॉ. नीरज दुबे एवं एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. एस. के. बक्शी महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारी एजाज खान गौरी एवं डी.सी. स्पोर्ट्स अकादमी के कोच डालचंद चंदेल एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉक्टर नीरज दुबे ने कहा कि हमारे कॉलेज के अध्यक्ष संदीप चौहान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहते हैं और उनके द्वारा महाविद्यालय खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता रहता है और खिलाड़ियों को हर सुविधा देने का प्रयास करते हैं इसी का परिणाम हमारा कॉलेज खेलों में नाम रोशन कर रहा है । साथ ही संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने वाले खिलाड़ियों को सभी ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी ।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page