बरेली के जाने-माने साहित्य साधक-मनीषी अशोक कपूर ‘ईशान का साहित्यकारों ने किया पुण्य स्मरण, उनकी साहित्य साधना को किया नमन

कहा- साहित्य जगत में बरेली की शान थे स्वर्गीय अशोक कपूर ईशान

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन )।

मंगलवार को स्वर्गीय अशोक कपूर ‘ईशान’ की पुण्य स्मृति में उन्हीं के जन्मदिवस पर लक्ष्मीनाथ कॉलोनी बरेली में एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। बरेली के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध काव्य मनीषियों ने इस काव्य गोष्ठी में शामिल होकर इसकी गरिमा बढ़ाई एवं अपने काव्य पाठ द्वारा स्व. अशोक कपूर ‘ईशान’ को स्मरण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस काव्य गोष्ठी में नगर के जाने-माने वरिष्ठ कवियों अशोक श्रीवास्तव, गणेश ‘ताज’ एवं शमीम ‘तन्हा’, गोविंद शर्मा, शिवगोविंद सिंह ‘सरल’, इशरत ‘बेकस’, चौहान सिंह मेहरा तथा देवेन्द्र धाकड़ ने काव्य पाठ किया। रात्रि करीब नौ बजे से आरम्भ होकर मध्य रात्रि तक चली इस काव्य यात्रा में सभी साहित्यकारों ने अपने उत्कृष्ट रचना पाठ द्वारा इसे सफलता के शीर्ष पर पहुंचाया। प्रत्येक कवि ने स्व. ‘ईशान’ के लिए अपने विशेष उद्गार व्यक्त किये।

साहित्य जगत में बरेली की शान थे स्वर्गीय अशोक कपूर ईशान

स्व. अशोक कपूर ‘ईशान’ बरेली के जाने-माने गीतकार एवं मध्य प्रदेश लेखक संघ की बरेली इकाई के अध्यक्ष थे। उनका जीवन सदैव काव्य के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपनी त्रैमासिक पत्रिका ‘ईशान का स्नेह’ का प्रकाशन बन्द नहीं किया। इस अवसर साहित्यकारों ने साहित्य मनीषी अशोक कपूर ईशान से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि श्री ईशान साहित्य जगत में बरेली की शान थे।समय-समय पर वे सभी स्थानीय साहित्यिकारों को एकत्रित कर अनेक काव्य गोष्ठियों का आयोजन करते रहते थे। सभी ने उनकी इस साहित्य साधना को नमन करते हुए काव्य गोष्ठी का समापन किया।

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page