मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने देवरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत झाड़ू लगाई, किया नमो वाटिका का शुभारंभ

टिमरावन में करूणा सागर देवी माँ दुर्गा जी के दर्शन कर सबके मंगल की कामना की

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने उदयपुरा विधानसभा के देवरी में हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचकर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ‘नमो वाटिका’ का शुभारंभ किया एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। मंत्री श्री पटेल ने स्वयं झाड़ू लगाकर सभी को स्वच्छता को दैनिक कार्यों में कर्तव्य की तरह समाहित करने प्रेरित किया। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम रोपकर नमो वाटिका का शुभारंभ भी किया। मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय के साथ मिलकर चर्चा भी की।

देवी माँ के दर्शन किए, सबके मंगल और कल्याण की कामना की

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने उदयपुरा विधानसभा के ग्राम टिमरावन में श्रद्धा- भक्ति सहित करूणा सागर देवी माँ दुर्गा जी के दर्शन भी किए। उन्होंने माँ करूणा सागर से सबके मंगल और कल्याण की प्रार्थना की।

इस अवसर पर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर नागरिकजनों की समस्याओं को सुना एवं शीघ्र समाधान हेतु संज्ञान लेते हुए समुचित निर्देश भी दिए।

  • Related Posts

    संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल में लगा फल एवं सब्जियों का बाजार, बच्चों ने सीखी पौष्टिक आहार की महत्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  बरेली। संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल,बरेली में आज  शनिवार,31 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए फल एवं सब्जियों के बाजार से संबंधित एक रोचक एवं…

    Read more

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    You cannot copy content of this page