अनन्या योगा क्लास की 150 से ​अधिक महिलाओं ने गरबा महोत्सव में बिखेरी सांस्कृतिक छटा

महिलाओं ने कहा गरबा भी योगा का एक अंग

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

इन दिनों नवरात्र महापर्व चल रहा है ऐसे में नगर बरेली में भी जगह जगह गरबा महोत्सव की धूम है। किनगी रोड स्थित अनन्या योगा क्लास के तत्वाधान में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस गरिमा पूर्ण गरबा महोत्सव में नगर की 150 से अधिक महिलाओं और बेटियों ने भाग लिया। गरबा महोत्सव की बिशेषता यह रही की केवल धार्मिक और भक्ति गीतों पर ही गरबा — डांडिया उत्सव मनाया गया।

भारतीय संस्कृति के अनुरूप सजीं महिलाओं ने बिखेरे धर्म संस्कृति के रंग

अनन्या योगा क्लास की संचालक प्रीति रूसिया ने बताया कि हमने सभी प्रतिभागीयों से विचार​ विमर्श के बाद यह तह किया था कि सभी पारंपरिक परिधान, लहंगा – चुनरी और साड़ियां पहनकर ही गरबा गरबा महोत्सव की गरिमा बढ़ाएगीं। इस बात का ध्यान रखते हुए भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रतिभागीयों ने धार्मिक भक्तिगीतों पर गरबा महोत्सव में गरिमा के साथ उल्लास और उत्सव में रंग भर दिए।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page