शरद पूर्णिमा पर श्रीजी मंदिर में भगवान् के दर्शनों को भक्तों की लगी कतार

भगवान् को भोग लगाकर अमृतमय प्रसाद पाने लगी भक्तों में होड़

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

नगर के चौधरी चौक स्थित प्रसिद्ध श्रीजी मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार शाम से ही देर रात तक मंदिर परिसर में भगवान श्रीजी कृष्ण के दर्शन और अमृतमय खीर का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बड़ी आस्था के साथ भगवान को खीर का भोग अर्पित किया और अमृत तुल्य प्रसाद ग्रहण किया।

शरद पूर्णिमा को चंद्रमा की किरणों में होती है विशेषता

परंपरा के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को चांदनी में रखी खीर अमृतमयी मानी जाती है। इसी मान्यता के तहत नगर की महिलाएं और श्रद्धालुओं ने इस शरद पूर्णिमा पर्व को बड़ी श्रद्धा से मनाया । श्रीजी मंदिर में शाम से ही भक्ति भजनों की मधुर ध्वनि गूंजने लगी थी। भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय होता रहा।वातावरण में भक्ति, उल्लास और दिव्यता का सुंदर संगम बना रहा।

श्रीजी मंदिर है प्रसिद्ध

शरद पूर्णिमा उत्सव देर रात तक जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे। श्रीजी मंदिर के अलावा नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भगवान् कोई खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार रात्रि में पूर्णिमा की चांदनी के बीच जब भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर रहे थे, तब पूरे बरेली नगर का वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो उठा।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page