नगर परिषद बरेली को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा चार ग्रामों के जुड़ने से जनसंख्या हुई 55 हजार से अधिक, विकास को मिलेगी नई दिशा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( ​रायसेन )।

बरेली नगर परिषद को जल्द ही नगर पालिका परिषद का दर्जा मिलने वाला है। कई वर्षों से उठ रही इस मांग को अब सरकार ने मंजूरी की ओर बढ़ा दिया है। कलेक्टर रायसेन अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अंतिम अधिसूचना का हिन्दी और अंग्रेजी प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग वल्लभ भवन भोपाल को भेज दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा क्रमांक सी-2880 एवं डी-0645 दिनांक 16 जून 2025 के पालन में की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 जून को बरेली में हुए “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता” कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष के अनुरोध पर मंच से ही बरेली को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की थी।

कलेक्टर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, बरेली नगर परिषद में चार ग्राम पंचायतें — कामतौन, धौखेडा, कोटपार गणेश और जनकपुर (सुल्तानपुर) — जोड़ी गई हैं। इनकी कुल जनसंख्या लगभग 16,247 है, जिससे अब बरेली की कुल आबादी 55,694 हो गई है। यह संख्या नगर पालिका गठन के सभी मानकों पर खरी उतरती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बरेली ने सभी 9 प्रमुख मापदंड जैसे जनसंख्या, राजस्व, सघन बस्ती, जल आपूर्ति, संपत्ति कर, पक्की सड़कें, विद्युत व्यवस्था आदि को पूरा कर लिया है।

नई सीमा निर्धारण में उत्तर में सलैया, मेहगांव कला, जनकपुर; पूर्व में नयागांव कला; दक्षिण में वामनवाड़ा और पश्चिम में पांजरा मंशाराम सहित कई ग्रामों को सीमा में जोड़ा गया है।

नगर पालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, स्वच्छता, जल प्रदाय और रोशनी जैसी नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह फैसला बरेली के लिए विकास की नई राह खोलेगा और नगर का स्वरूप अब और आधुनिक बनेगा।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page