क्षेत्र के प्रसिद्ध वापोली धाम में तपस्वी संत पूज्य लाल बाबाजी के सानिध्य में माँ राजराजेश्वरी अन्नकूट पूजन महोत्सव संपन्न

धार्मिक उल्लास, संतजी के सानिध्य में अनेक गांवों के श्रद्धालु हुए शामिल

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

बरेली क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल वापोली धाम में दीपावली के पर्व पर मां राजराजेश्वरीअन्नकूट पूजन का महोत्सव परम तपस्वी पूज्य संत लाल बाबाजी के सानिध्य में वैदिक विधान से बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन संतजी के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ,जिसमें आसपास के अनेक गांवों से आए श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया।

रातभर हुआ वैदिक अनुष्ठान

पूरे परिसर में धार्मिक भक्ति और उल्लास का वातावरण छाया रहा। भक्तों ने भगवान् को छप्पन भोग अर्पित किया और पूज्य महाराज श्री के पावन सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर संतश्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि— “अन्नकूट पर्व हमें अन्न के महत्व और सामूहिक एकता का संदेश देता है। जब सब मिलकर अर्पण करते हैं, तो वही सच्ची भक्ति होती है।” महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। बरेली एवं आसपास के अनेक गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पर्व न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि सौभाग्य का विषय भी है।

लगाया छप्पन भोग

 

इस विशेष अनुष्ठान में छप्पन भोग, आरती और भजन के साथ ही वेद मंत्र मन को पवित्र करते रहे। इस अन्नकूट महोत्सव ने श्रद्धालुओं के हृदय में दिव्यता और आनंद का संचार किया।

 

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page