विश्व एड्स दिवस पर जिले में आयोजित किए गए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन

विश्व एड्स दिवस पर जिले के विभिन्न रेड रिबन क्लब,आईसीटीसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएन मांद्रे द्वारा एचआईवी एड्स जागरूकता हेतु आयोजित पोस्टर कॉमपटीशन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय गर्ल्स महाविद्यालय की प्राचार्य एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी के माध्यम से कराया गया। कॉलेज की छात्राओं द्वारा एड्स एचआईवी की जागरूकता हेतु रोल प्ले की प्रस्तुति भी दी गई। जिले में जागरूकता हेतु छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन भी किया गया। यह विभिन्न गतिविधियां जिले में सात दिवस तक निरंतर आयोजित की जाएगीं। इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद कॉलेज में भी सहयोगी एनजीओ सर्वोदय विंध्य विकास समिति के माध्यम से जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिला नोडल एड्स अधिकारी डॉ यशपाल बालियान द्वारा बताया गया कि आगामी सप्ताह में विभिन्न भीड़ वाली जगह पर भी नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा जिससे एचआईवी एड्स जैसी जानलेवा बीमारी के संबंध में लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके। जिला चिकित्सालय परिसर में उक्त बीमारी से मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया एवं कैंडल मार्च निकाला गया।
  • Related Posts

    संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल में लगा फल एवं सब्जियों का बाजार, बच्चों ने सीखी पौष्टिक आहार की महत्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  बरेली। संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल,बरेली में आज  शनिवार,31 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए फल एवं सब्जियों के बाजार से संबंधित एक रोचक एवं…

    Read more

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    You cannot copy content of this page