बरेली पिपरिया मार्ग पर नयागाँव में पुल भरभरा कर गिरा, हादसे में एक की मौत, कई घायल

राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल घटनास्थल पर पहुंचे, घायलों के समुचित इलाज और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के दिए निर्देश


सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

रायसेन। राज्य मार्ग 19 बरेली – पिपरिया मार्ग स्थित नयागांव स्थित पुल सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे अचानक भरभरा कर गिर गया। घायलों में चीख पुकार सुनकर राहगीरों और ग्रामीणजन सहायता से घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया।
हादसे में पुल के नीचे दबने से घायल हुए लोगों में ग्राम धोखेड़ा निवासी CRPF के पूर्व जवान देवेंद्र धाकड़ की मृत्यु हो गई है। देवेंद्र बाईक के साथ पुल के नीचे गिर गए थे। उन्हें बरेली से गंभीर हालत में भोपाल ऐम्स रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद प्रबंधक ए.ए. खान को निलंबित किया गया है। वर्तमान एवं तत्कालीन संभागीय प्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही गोपाल सिंह, मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो 7 दिवस में जांच रिपोर्ट पेश करेगी, तत्पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

राज्य मंत्री एवं उदयपुरा विधानसभा के विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। अधिकारियों से पुल के मरम्मत कार्य और स्थिति की जानकारी भी ली। इस हादसे में घायल सभी लोगों के समुचित उपचार के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री पटेल ने कहा कि यह दुखद घटना है। पुल लगभग 40 – 50 वर्ष पुराना है। शासन स्तर पर जिसकी मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान ये घटना घटी है। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल समुचित उपचार की व्यवस्थाएं उपलब्ध हों, यह हमारी प्राथमिकता है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने साथ क्षेत्र के सभी पुराने पुल – पुलिया का निरीक्षण व पुननिर्माण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

बरेली नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी भी सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से बातचीत की और उनके इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

पुल गिरने की घटना में घायल हुए लोगों को देखने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एसपी आशुतोष गुप्ता शासकीय चिकित्सालय बरेली पहुँचे।
पुल गिर जाने से 50 गांवों का बरेली से सड़क संपर्क टूट गया है।

कलेक्टर ने सभी घायलों की स्थिति की जानकारी ली आवश्यक उपचार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं चिकित्साकर्मियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा एसपी आशुतोष गुप्ता के साथ नयागांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page