वार्ड क्रमांक 15 में सीसी सड़क के भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ…

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। वार्ड क्रमांक 15 खराब पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पार्षद राखी रणधीर चौधरी की पहल पर परेशानी को देखते हुए सड़क निर्माण का प्रस्ताव पीआईसी बैठक में पास किया था। इसके बाद 5 लाख 74 हजार रुपए की लागत से सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई। यह सीसी रोड प्रिंसटन कॉलेज तिराहा से होली चौक तक 130 मीटर लंबाई में बनाई जा रहा है। सड़क का निर्माण का काम गुरुकृपा कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा। रविवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी,उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद राखी रणधीर चौधरी,भरत शर्मा और संतोष राय के साथ वार्ड बासी उपस्थित रहे।

इनका कहना है।

हम नगर के विकास के लिए सतत प्रयासरत है, सड़क नाली निर्माण के साथ और भी विकास कार्य है जिस पर हमारी परिषद ने सहमति दी है जल्द उन कार्यों पर काम शुरू किए जाएंगे ।

हेमंत राजा भैया चौधरी अध्यक्ष नगर परिषद बरेली

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page