जिले में 13 दिसम्बर को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को किया गया रवाना

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आगामी दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उददेश्य से मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर रायसेन से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी,पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका निगम, के न्यायालय में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरण सहित लगभग 14000 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए हैं। इन प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला एवं तहसील न्यायालयों में कुल 26 खंडपीठों का गठन किया गया है। जिसमें से 07 खंडपीठ जिला न्यायालय रायसेन एवं शेष 19 खंडपीठे तहसील न्यायालयों हेतु गठित की गयी है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्पत्ति कर, जलकर एवं विद्युत संबंधी प्रकरणों के निराकरण में शासन की गाईडलाईन के अनुसार पक्षकारों को अधिभार में छूट भी प्रदान की गयी है। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश सहित अरविन्द जैन प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्रीमती शशि सिंह विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी अधिनियम) कमलेश कुमार इटावदिया तृतीय जिला न्यायाधीश, सचिन जैन प्रथम जिला न्यायाधीश, सुनील कुमार शौक चतुर्थ जिला न्यायाधीश, महेश कुमार माली द्वितीय जिला न्यायाधीश, अजय कमार यादु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती हर्षिनी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, न्यायिक  मजिस्ट्रेट श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना एवं संचित अस्थाना, अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला न्यायालय एवं जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page