दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत कलेक्टर विश्वकर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षण सम्पन्न

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

रायसेन स्थित शासकीय पशु चिकित्सा एवं डेयरी विकास कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर विश्वकर्मा ने पशु चिकित्सकों,सहायक पशु चिकित्सकों तथा गौ-मित्रों से कहा कि जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य,अधिक दूध देने वाली गाय-भैंस की नस्लों की जानकारी,उनके पोषण और टीकाकरण आदि की समुचित जानकारी हो। इसके लिए सभी आज यहां दिए जा रहे प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से प्राप्त करें तथा कोई संशय या जिज्ञासा हो तो उसका समाधान प्राप्त करें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी गांवों में जाकर पशुपालकों से गृह भेंट करेंगे तथा उन्हें पशु स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के उपायों के बारे में जानकारी देंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य पशुपालकों तक उन्नत नस्ल, पोषक आहार आदि के साथ ही नवीनतम जानकारी और सेवाएं पहुंचाकर उनकी आय को दोगुना करना है। प्रशिक्षण में उप संचालक शुक्ला द्वारा पशुओं की देखरेख,उनके स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु पशुओं को दिए जाने वाले पोषण आहार आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page