बालाघाट में 4 लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले सभी 7 आरोपी गिरफ्तार

पूनम राउत @ बालाघाट

MP NEWS: मध्य प्रदेश बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के ठाकुरतोला चौकी गोदरी में 23 अप्रैल को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है 23 अप्रैल को जब शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के बाद दुगलई के लोग अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान, 7 युवकों ने 4 लड़कियों के साथ जा रहे एक लड़के को डरा-धमकाकर भगा दिया और फिर लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना गोदरी और दुगलई के बीच करीब 4 किमी दूर हुई।

क्या है पूरा मामला 

रात के करीब 2 बजे, 4 लड़कियां और 1 लड़का पैदल अपने घर वापस जा रहे थे। तभी, दो मोटरसाइकिलों पर सवार 7 लड़कों ने उनका पीछा किया और लड़के को डराकर भागने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने 4 लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

/state/madhya-pradesh/lakshman-singh-digvijay-singh-omar-abdullah-accusations-9002504″>ये खबर भी पढ़िए… लक्ष्मण सिंह के गंभीर आरोप : उमर अब्दुल्ला के आतंकियों से संबंध, राहुल को भी दी नसीहत

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

बालाघाट पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉस्को एक्ट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आईजी संजय कुमार, एसपी नगेन्द्र सिंह और एएसपी विजय डावर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस थाने में जांच की निगरानी की।

/state/madhya-pradesh/bhopals-gas-tragedy-victims-drink-what-kind-of-water-9002408″>ये खबर भी पढ़िए… कैसा पानी पी रहे भोपाल के गैस पीड़ित, देखने पहुंचे अधिकारी

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की। एएसपी विजय डावर ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा- 70(1), 70(2), 351 (2), पॉस्को एक्ट की धारा-5/6 और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और गहन जांच की जा रही है।

/state/madhya-pradesh/jitu-patwari-court-appearance-covid-protest-mp-mla-court-9002445″>ये खबर भी पढ़िए… कोर्ट में बोले जीतू, कोरोना के समय लड़ाई जनहित की थी, राजनीतिक नहीं

पुलिस द्वारा की गई सक्रियता

पुलिस अधीक्षक बालाघाट, नगेन्द्र सिंह के निर्देश पर एक सक्रिय टीम गठित की गई। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर, आदर्शकांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट विजय डावर और एसडीओपी लांजी ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

/state/madhya-pradesh/mp-police-salute-order-mps-mlas-dgp-directive-9002402″>ये खबर भी पढ़िए… सैल्यूट जरूरी! DGP का निर्देश, माननीयों को पुलिस अफसर करें सलाम

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page