सीएम डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल को करेंगे इस्कॉन मंदिर का वर्चुअल भूमिपूजन

MP NEWS: 30 अप्रैल 2025 को इस्कॉन मंदिर का वर्चुअल भूमिपूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। सीएम मोहन यादव इस अवसर पर ऑनलाइन जुड़ेंगे, और 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले श्री राधा कृष्ण के भव्य मंदिर की नींव रखी जाएगी।

इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन समारोह

सागर शहर के राजघाट रोड पर स्थित मेनमानी गोवर्धन पहाड़ी पर बनने जा रहे इस्कॉन मंदिर के लिए भूमिपूजन 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। मंदिर के अध्यक्ष कृष्णार्चनदास ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस मंदिर का निर्माण 50 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा और यह मध्य प्रदेश का छठवां इस्कॉन मंदिर होगा।

/state/madhya-pradesh/people-are-trouble-officials-keep-watching-contract-workers-are-strike-9015870″>ये खबर भी पढ़िए… जनता को संकट में डालकर अधिकारी क्यों देखते रहे संविदाकर्मियों की हड़ताल

/state/madhya-pradesh/bhopal-land-fraud-dilip-harshita-bachhani-9015954″>ये खबर भी पढ़िए… भोपाल: भूमाफिया बच्चानी दंपती ने नगर निगम में बंधक 45 फ्लैट की जमीन बेची

/desh/br-gavai-new-cji-approval-9015965″>ये खबर भी पढ़िए… बीआर गवई होंगे भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश: राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 14 मई को संभालेंगे पद

/state/madhya-pradesh/ed-indore-seizes-rs-744-crore-raids-liquor-contractors-freezes-rs-71-lakh-bank-lockers-9015890″>ये खबर भी पढ़िए… ED इंदौर ने शराब ठेकेदारों पर छापे में 7.44 करोड़ रुपए जब्त किए, 71 लाख और बैंक लॉकर फ्रीज

दुनिया भर में इसके लगभग 1000 मंदिर

यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं होगा, बल्कि इसमें कई अन्य प्रकल्पों की भी शुरुआत की जाएगी। इस मंदिर के परिसर में गुरुकुल, गौशाला, वृद्धाश्रम, और चिकित्सा केंद्र जैसे 9 प्रकल्पों की योजना है, जो भविष्य में शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही, इस मंदिर का निर्माण मप्र के धार्मिक पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।कृष्णार्चनदास ने बताया कि इस्कॉन मंदिर देशभर में लोकप्रिय है और दुनिया भर में इसके लगभग 1000 मंदिर हैं। यह नया मंदिर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश और विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल बनेगा।

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page