मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर मारपीट का आरोप, रेस्टोरेंट में बवाल, संचालक ने किया ये दावा

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ग्वालियर दौरे के दौरान विवादों में आ गए हैं। मंत्री पटेल पर आरोप है कि सिटी सेंटर स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट में टेबल न मिलने पर मंत्री ने कर्मचारियों से झगड़ा किया और फूड सेफ्टी विभाग को बुलाकर मौके पर सैंपलिंग शुरू कर दी।

आप कौन से मंत्री हैं?’ सवाल पर भड़के मंत्री

रेस्टोरेंट कर्मचारी मनीष के अनुसार, मंत्री के लिए कॉल पहले ही आया था और टेबल बुकिंग का अनुरोध भी किया गया था। जब मंत्री रेस्टोरेंट पहुंचे तो कर्मचारी ने सिर्फ इतना पूछा कि आप कौन से मंत्री हैं? इस पर मंत्री जी का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों से बदसलूकी की, धक्का-मुक्की की और किचन में घुसकर फूड इंस्पेक्शन शुरू करा दिया। मंत्री जी के फोन करने पर फूड विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई और जांच शुरू कर दी।

व्यापारियों ने सीएम से कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर के व्यापारी संगठन एकजुट हो गए। उन्होंने मंत्री पर रौब दिखाकर रेस्टोरेंट में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। CCTV फुटेज सामने आने के बाद व्यापारियों ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मंत्री पर कार्रवाई की मांग की है। 

मंत्री के PSO पर भी मारपीट के आरोप

घटना के दौरान मंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) पर भी रेस्टोरेंट संचालक से बदसलूकी करने का आरोप है। CCTV फुटेज में वह भी धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। यह सब देख रेस्टोरेंट मालिक ने अपने अधिवक्ता को मौके पर बुला लिया।

एडवोकेट बोले- न्याय नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे

रेस्टोरेंट संचालक के वकील अवधेश तोमर ने कहा कि मंत्री का व्यवहार पूरी तरह अनुचित था। अगर संचालक को न्याय नहीं मिला तो वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे।

आधी रात की मुलाकात के बाद पलटे बयान

घटना के बाद मंत्री ने संचालक से एक निजी होटल में रात को मुलाकात की। आधे घंटे की बंद कमरे में बातचीत के बाद रेस्टोरेंट मालिक ने विवाद से पल्ला झाड़ लिया। उनका कहना है कि वह एक स्थानीय कार्यक्रम में थे और रेस्टोरेंट में भीड़ ज्यादा होने से यह सब गलतफहमी में हुआ।

/state/madhya-pradesh/indore-gangster-satish-bhau-police-case-9028370″>यह भी पढ़ें…इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल

मंत्री ने खारिज किए सभी आरोप

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वह ग्वालियर प्रवास पर निरीक्षण के लिए आए थे और यह सिर्फ एक नियमित सैम्पलिंग की प्रक्रिया थी। उनका दावा है कि फूड टेस्टिंग में खाद्य तेल फेल भी हुआ है और वह मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते रहेंगे।

/state/madhya-pradesh/teachers-leave-disparity-complaint-9030818″>यह भी पढ़ें..एमपी के शिक्षकों में छुट्टी को लेकर नाराजगी, मंत्री-अधिकारियों को पत्र लिखकर उठाए ये सवाल

  • /state/madhya-pradesh”>मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

  • /state/chhattisgarh”>छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

  • /web-stories”>रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल | gwalior | Narendra Shivaji Patel | narendra shivaji patel viral video | MP News | सीएम मोहन यादव

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page