ऑपरेशन सिंदूर: वीरता, नेतृत्व और नये भारत की एक गर्जना। – राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल

बरेली 8 मई 2025

मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिस साहस और सटीकता से पाकिस्तान में छिपे आतंक के ठिकानों पर प्रहार किया है, वह हर देशवासी के मन में गर्व और आत्मविश्वास बढ़ाता है। ये सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि हमारे वीर जवानों के अदम्य संकल्प और नए भारत की चेतावनी है, अब आतंक के ज़हरीले फन कुचले जाएंगे, चाहे वो कहीं भी हों।

कश्मीर की घाटियों में ज़हर घोलने वाले आतंकवादी आज अपने ही बिलों में छिपकर कांप रहे हैं। भारतीय सेना ने 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर ये साबित कर दिया है कि अब भारत सिर्फ सहन नहीं करेगा, बल्कि घुसकर जवाब देगा।

पाकिस्तान को अब समझ आ जाना चाहिए कि ये वही पुराना भारत नहीं रहा। यह नया भारत है जो ना केवल जवाब देता है, बल्कि दुश्मन की नींव तक हिला देता है।

पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकी हमले ने हर भारतवासी के दिल में ज्वाला जलाई थी। आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई उस पीड़ा पर मरहम बनकर आई है।

हमें गर्व है अपने प्रधानमंत्री पर, जिनकी मज़बूत नीति ने सेना को खुली छूट दी। और हमें गर्व है उन वीर जवानों पर जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
जय हिन्द

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    राखी के पवित्र धागों में दिखा भाई-बहन का अटूट स्नेह, बहनों ने मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र,जनसेवा के लिए की मंगलकामना

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को बरेली के मानस सतसंग भवन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आत्मीय स्नेह की अनूठी तस्वीर देखने…

    Read more

    You cannot copy content of this page