भारत की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई, एयर डिफेंस सिस्टम AWACS किया तबाह

हाईलाइट्स…

  • भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम  ( Air borne Warning And Cantrol System )किया तबाह
  • भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई, लाहौर पर किया ड्रोन अटैक
  • एनएसए अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

  • उन्होंने पीएम को पाकिस्तान के हमले और मौजूदा हालात की पूरी जानकारी दी।

  • भारत ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट, एक F-16 और एक JF-17 को मार गिराया है।

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस स्थिति को लेकर आपात बैठक बुलाई।

  • बैठक में CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) और थलसेना, वायुसेना, नौसेना प्रमुख भी शामिल हैं।

  • भारत की तीनों सेनाएं पूरी तरह अलर्ट हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।

  • सरकार हर मोर्चे पर सुरक्षा को लेकर गंभीर और सक्रिय है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया। S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की मदद से भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से दागी गई 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही, भारत ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को भी गिराया, 

पाकिस्तान का F-16 जेट गिराया

भारतीय सेना ने पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट गिरा दिया। यह जेट नियंत्रण रेखा (LOC) के पास भारतीय हवाई सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने तुरंत नाकाम किया। इस कार्रवाई से पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश गया कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…

/desh/weather-report-forecast-9-may-2025-9049203″>Weather Report : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

/desh/operation-sindoor-major-strategic-success-indian-army-masood-azhar-9044471″>जानें कौन थे ऑपरेशन सिंदूर के ५ मास्टरमाइंड, क्या थी एक्शन प्लान में भूमिका

ड्रोन हमलों का जवाब

इसके अलावा, पाकिस्तान ने कई ड्रोन भेजे थे, जो भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते इन ड्रोन हमलों का जवाब देते हुए उन्हें नष्ट कर दिया। यह ड्रोन केजी टॉप इलाके में देखे गए थे, जो नियंत्रण रेखा के पास स्थित है।

भारतीय सेना की एयर डिफेंस क्षमता

भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा है कि भारत किसी भी सुरक्षा चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। IL-17 एयर डिफेंस गन को सीमा पर तैनात किया गया है, जिससे भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स की क्षमता और बढ़ गई है। भारत की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत किया गया है ताकि सीमा पर बढ़ते तनाव को काबू किया जा सके और किसी भी हमले से निपटा जा सके।

भारत के सुदर्शन चक्र ने मार गिराईं पाकिस्तान की 8 मिसाइलें

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कल रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इस हमले को भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। वहीं भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। 

ये खबर भी पढ़ें…

/desh/pakistan-terrorism-exposed-india-reports-9048991″>ऑपरेशन सिंदूर : भारत के विदेश सचिव ने दिखाए आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले के साक्ष्य

/desh/operation-sindoor-all-party-meeting-rajnath-singh-owaisi-rahul-gandhi-9047459″>राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, सर्वदलीय बैठक में राहुल, औवेसी ने क्या कहा?

भारतीय सुरक्षा की कड़ी निगरानी

भारतीय सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारतीय सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और पाकिस्तान की ओर से किए गए किसी भी हमले का उचित जवाब दिया जाएगा। सेना ने पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन और फाइटर जेट पर कार्रवाई करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि देश की रक्षा क्षमता अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

 ड्रोन हमले नाकाम | देश दुनिया न्यूज

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page