MP में सख्ती! विवादित और प्रमोटेड SP होंगे बाहर- सरकार का बड़ा फैसला

MP NEWS: मध्य प्रदेश सरकार ने विवादित पुलिस अधिकारियों और लंबी अवधि से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के ट्रांसफर की योजना बनाई है। इस कदम का मकसद प्रशासन में नई ऊर्जा लाना और विवादों से बचने के लिए प्रशासनिक सुधारों को लागू करना है। पुलिस मुख्यालय इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे गृह विभाग के माध्यम से सीएम मोहन यादव के पास भेजा जाएगा।

विवादित SP की हटेंगे

भिंड के पुलिस अधीक्षक, जो मीडिया के साथ दुर्व्यवहार को लेकर विवादों में घिरे हैं, को हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह, जो तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, और भोपाल में पदस्थ रियाज इकबाल, जिन्हें भी तीन वर्ष हो चुके हैं, उनके स्थानांतरण की संभावना है।

/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-disaster-management-directives-9053145″>ये खबर भी पढ़िए… एमपी में कलेक्टर को निर्देश: अस्पतालों में डॉक्टर्स-दवाओं, खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए

पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना 

कुछ डीआईजी पदोन्नत होकर आईजी बन चुके हैं, लेकिन उनकी पदस्थापना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन अधिकारियों को अब नई पदस्थापना दी जाएगी। इनमें शामिल हैं, डीआईजी से आईजी बने जगत सिंह राजपूत, जिनका रिटायरमेंट अगस्त 2025 में है। इसके अलावा, सचिन कुमार अतुलकर, डीआईजी छिंदवाड़ा, कुमार सौरभ, डीआईजी चंबल रेंज, और कृष्णावेनी देसावतु को भी आईजी पदोन्नति मिली है।

/state/madhya-pradesh/spy-captured-army-campus-india-pakistan-tension-9053237″>ये खबर भी पढ़िए… जबलपुर में सेना की जासूसी करते दो युवकों को पकड़ा, भेज रहे थे दुश्मन देशों को जानकारी

पदोन्नति से पहले और बाद की स्थिति 

सरकार ने आईजी संतोष कुमार सिंह को पदोन्नत कर एडीजी बनाया था। वहीं चार डीआईजी को पदोन्नत कर आईजी और चार पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति देकर डीआईजी बनाया था। इस निर्णय ने पुलिस प्रशासन में एक नया बदलाव लाया है। इससे अधिकारियों को बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

/desh/railways-medical-assistance-tte-9053189″>ये खबर भी पढ़िए… ट्रेन में तबियत खराब होने पर घबराने की जरूरत नहीं, टीटीई यात्रियों को देंगे मेडिकल सुविधा

/state/madhya-pradesh/india-first-khel-master-plan-launched-jabalpur-major-initiative-towards-better-environment-children-caregivers-9053081″>ये खबर भी पढ़िए… भारत का पहला ‘खेल मास्टर प्लान’ जबलपुर में लॉन्च, बच्चों के लिए बेहतर माहौल की दिशा में बड़ी पहल

नई पदस्थापना का इंतजार

कुछ पुलिस अधिकारी जो पदोन्नति के बाद भी अपनी नई पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। उनमें शामिल हैं विजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल, विनीत कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक अशोक नगर, मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक धार, राकेश कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक एसआईएसएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल। इन अधिकारियों को भी जल्द ही नई पदस्थापना दी जाएगी।

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page