इंदौर की शूटिंग एकेडमी में लव जिहाद: आरोपी मोहसिन ने दो बेटियों से किया दुष्कर्म और छेड़छाड

इंदौर में शूटिंग एकेडमी में बच्चियों को बेड टच किए जाने को लेकर खुलासा होने के बाद अब और भी मामले सामने आने लगे हैं। गुरुवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाली 7 बेटियों ने बजरंग दल से संपर्क किया है। इसमें से 2 बेटियां ने तो हैवान मोहसिन खान पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर मोहसिन के खिलाफ अन्नपूर्णा पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। बजरंग दल लगातार उनके संपर्क में है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सामने लाने का प्रयास कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक 5 और बेटियाें से बजरंग दल के पदाधिकारियों की बातचीत जारी है। जल्दी ही वे भी सामने आकर मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज करवा सकती हैं।

केवल बैड टच नहीं, गलत हरकत भी की है

बजरंग दल के पप्पू कोचले ने दावा किया है कि आरोपी मोहसिन बच्चियों को केवल बैड टच नहीं करता था, बल्कि उसने उनके साथ गलत हरकत भी की है। यह जानकारी मोहसिन का शिकार बनी बेटियों ने खुद बजरंग दल को दी है। इसको लेकर बजरंग दल जल्दी ही बड़ा खुलासा भी करेगा। वहीं, गुरुवार रात को जब कोचिंग के आसपास रहने वाली दो बेटियां हैवान मोहसिन के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो मामले में नया मोड़ आ गया। अभी तक यह मामला सिर्फ बैड टच का ही था। सूत्रों के मुताबिक, अब इसमें एक बेटी ने दुष्कर्म की धारा 376 और दूसरी ने बैडटच व छेड़छाड़ की धारा 354 व अन्य में एफआईआर कराई है।

भांजे दानिश के भी कई आपत्तिजनक वीडियो, फोटो मिले

बजरंग दल के मुताबिक दोनों बच्चियों ने जब पुलिस को आपबीती बताई तो पता चला कि दुष्कर्म करने का वीडियो मोहसिन ने ही चुपचाप से बनवाया था। ताकि वह बाद में पीड़िता को ब्लैकमेल कर सके। उसके भांजे दानिश के फोन में भी कई अश्लील वीडियो और फोटो मिलने की बात सामने आई है।

खराब हो चुकी बंदूकों से सिखाने का नाटक करता था मोहसिन

सूत्रों के मुताबिक मोहसिन की एकेडमी से जो बंदूकें मिली हैं वे खराब हो चुकी थीं। उनमें से अधिकतर के पुर्जे (हाइड्रोलिक एक्सपायर) खराब हो चुके थे। साथ ही मोहसिन के पास किसी भी प्रमाणित संस्था से शूटिंग सिखाने का सर्टिफिकेट नहीं था। उसके भाई के सर्टिफिकेट के आधार पर मोहसिन ने शूटिंग एकेडमी खोल रखी थी। बताया गया कि इसके दोनों भाई सादिक और इमरान ने भी पलासिया और महू में शूटिंग एकेडमी खोल रखी थी। दोनों भाईयों का सादिक के स्टूडियो पर आना–जाना लगा रहता था।

इसमें कई और लोगाें के शामिल होने की आशंका

बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि इस कांड में मोहसिन अकेला नहीं है। उसके साथ और भी लोग शामिल हो सकते हैं। मोहसिन के फोन से डिटेल्स मिलने के बाद इसमें कई और नाम भी सामने आ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि अगर पुलिस इसकी गहराई से पड़ताल करेगी तो यह कांड भोपाल के लव जिहाद से भी बड़ा निकलकर सामने आएगा।

/state/chhattisgarh/employee-dismissed-court-gave-big-decision-cg-high-court-chattisgarh-9223893″>यह खबर भी पढ़ें…अपनी ही शादी के लिए छुट्टी लेने पर कर्मचारी बर्खास्त, फिर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला…

रहवासियों ने किया एकेडमी का विरोध

बेटियों के साथ आरोपी मोहसिन खान द्वारा की गई हैवानियत सामने आने के बाद सिल्वर ऑक्स कॉलोनी के रहवासियों में काफी गुस्सा है। वे गुरुवार शाम को एकेडमी के बाहर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गुस्साए रहवासियों का कहना था कि एकेडमी के लिए जगह किराए पर देने के मामले में मकान मालिक के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिए। 

/state/madhya-pradesh/neet-pg-2025-supreme-court-fee-disclosure-9209876″>यह खबर भी पढ़ें…NEET PG 2025 : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश, अब मेडिकल कॉलेजों को देनी होगी फीस की डीटेल

शूटिंग एकेडमी की अन्य छात्राओं से भी करेंगे बात

एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित सिंह का कहना है कि अभी तक जो भी फोटो इसमें सामने आए हैं, वह पीड़िता ने उपलब्ध करवाए हैं। आरोपी मोहसिन खान के मोबाइल से डिलीट किए गए वीडियो-फोटो और अन्य जानकारियों को रिट्राइव किया जाएगा। शूटिंग एकेडमी में आने वाली अन्य छात्राओं से भी बात की जाएगी। यदि छात्राएं या पीड़िताएं आगे आती हैं तो जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

/state/chhattisgarh/cm-sai-press-conference-naxal-encounter-chattisgarh-9211994″>यह खबर भी पढ़ें…सीएम साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किये कई बड़े खुलासे

पीड़िता ने FIR में बताया कैसे बैड टच किया

मैं शहर के पश्चिम क्षेत्र की रहने वाली हूं। ड्रीम ओलिंपिक एकेडमी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में प्रेक्टिस करती हूं। मेरी एकेडमी का कोच मोहसिन खान पिता सलीम खान उम्र 38 साल निवासी सिल्वर ऑक्स कालोनी दत्त मंदिर के पास इंदौर एयर राइफल की शूटिंग सिखाता है। मैं साल 2021 से साल 2023 नवंबर तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की प्रैक्टिस की थी। मैं दोपहर 12 से 6 बजे तक एकेडमी में ही रहती थी। इसी दौरान दिनांक 8 नवंबर 2023 को रोजाना की तरह शूटिंग की प्रैक्टिस करने एकेडमी गई थी। तभी मोहसिन सर आए और मुझे कहने लगे कि तूने राइफल गलत तरीके से पकड़ी है। तू अभी तक सही से नहीं सीख पाई है मैं तुझे सिखाता हूं राइफल कैसे पकड़ते हैं और उन्होंने राइफल पकड़ने के बहाने से मेरे सीने पर बैड टच किया था और मेरी जांघ को भी दबा दिया था। मैंने उन्हें धक्का दिया और लात मारी और मैंने सर से कहा कि आपने मेरे साथ इतनी गंदी हरकत करने की कोशिश भी कैसे की।

/state/madhya-pradesh/cancelled-trains-june-first-week-indore-katni-jabalpur-9183289″>यह खबर भी पढ़ें…Trains Cancelled: जून के पहले सप्ताह में ये 18 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कहीं आपकी टिकट भी तो नहीं इन Trains में

फिर एकेडमी जाना छोड़ दिया

पीड़िता ने बताया कि मोहसिन मुझसे कहने लगे कि तुझे मेरी एकेडमी में प्रैक्टिस करना है तो जैसा मैं कहूंगा तुझे वैसा करना पड़ेगा। यदि तूने मेरी बात नहीं मानी तो मैं तेरा करियर बर्बाद कर दूंगा इसके बाद मैं वहां से अपने घर आ गई थी। इस घटना से मैं बहुत डर गई थी और मैंने एकेडमी जाना बंद कर दिया था। फिर कुछ दिन बाद मेरी मम्मी ने मुझसे पूछा कि तूने एकेडमी जाना क्यों बंद कर दिया है, तब मैने उन्हें सारी बात बताई। मेरे पापा हम लोग के साथ नहीं रहते हैं घर पर मम्मी व मैं ही हूं, इसलिए हमने डर व शर्म के कारण रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी। फिर अभी कुछ समय पहले मुझे पता चला कि मोहसिन सर का कैरेक्टर खराब है। वह इसी तरह की हरकतें करते हैं तो आज मैं अपने भाई के साथ अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट लिखवाने आई हूं। 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page