नगर परिषद के सफाई कर्मचारीयो की हडताल समाप्त, परिषद और एसडीएम की समझाइश के बाद माने सफाई कर्मी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। आज दोपहर के समय नगर परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, एसडीएम और समस्त पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारीयो से बात की और उनकी समस्याओं को समझा। सफाई कर्मियों ने बताया की उनके द्वारा कई दिनों से अपनी समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत करा रहें है,परन्तु फिर भी उनकी समस्याओं पर और कोई ध्यान नहीं दिया गया। परेशान होकर हम सभी सफाई कर्मियों को कार्य बंद कर हड़ताल पर जाना पड़ा। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, एसडीएम संतोष मुद्गल सीएमओ हरिशंकर वर्मा एवं परिषद के सदस्यों की सहमति से कमचारियों की मांगों को पूरा करने पर सफाई कर्मचारीयो ने हड़ताल समाप्त कर दी है।

इन मांगो पर बनी सहमति।

01 माह की 1 तारीख से 10 तारीख तक समस्त सफाई कर्मचारियों को वेतन प्रदान करना।

02 समस्त सफाई कर्मचारियों का ऐरियर्स और एन. पी. एस. ई .पी. एफ की राशि का भुगतान 3 किस्तों में किया जाना।

 

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page