सप्लीमेंट्री बजट: एमपी में जुलाई में पेश होगा मोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट

MP News: मध्य प्रदेश सरकार जुलाई में वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। सीएम मोहन यादव के इस पहले सप्लीमेंट्री बजट के लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी किए हैं। इस बजट में फिजूल खर्च और अफसरों के लिए वाहन खरीदी पर सख्त रोक होगी। सभी विभागों को वाहन खरीद प्रस्ताव न भेजने का निर्देश दिया गया है। यह बजट मुख्यतः केंद्र प्रायोजित योजनाओं और जनहित योजनाओं के लिए होगा।

मार्च 2025 में प्रदेश का मुख्य बजट 4.21 लाख करोड़ रुपए का पेश किया गया था। यह बजट पूरी तरह पेपरलेस था और महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्योगों पर केंद्रित था। जुलाई में आने वाला अनुपूरक बजट उसी योजना का विस्तार होगा।

ये खबर भी पढ़ें… कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर CM के साथ दिखे मंत्री विजय शाह

सभी विभागों को भेजे गए निर्देश

वित्त विभाग ने राज्य के सभी विभागों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि वे 13 जून तक अपनी आवश्यक बजट संबंधी जानकारी भेज दें। यह समयसीमा सुनिश्चित करेगी कि प्रस्तावों की समीक्षा कर समय पर बजट तैयार किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें… इंदौर की सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से मेघालय ले गई पुलिस, सोनम के मेडिकल में सबकुछ निकला ठीक

फिजूल खर्च पर रोक

सप्लीमेंट्री बजट में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि अफसरों के लिए वाहन खरीदी का कोई भी प्रस्ताव मंजूर नहीं होगा। वित्त विभाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ऐसे गैर-जरूरी खर्चों को इस बार बजट में स्थान नहीं दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें… एमपी पुलिस परीक्षा घोटाला: ग्वालियर-चंबल में नकल माफिया एक्टिव, साल्वर गैंग पर बड़ा खुलासा

जनहित योजनाओं पर होगा विशेष ध्यान

अनुपूरक बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए कौशल विकास, किसानों के लिए सहायता और ग्रामीण विकास प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।

ये खबर भी पढ़ें… अजब एमपी में गजब का मामला: अस्पताल में यूरिन सैंपल के लिए चाय के डिस्पोजल कप का इस्तेमाल

सप्लीमेंट्री बजट क्या होता है?

अनुपूरक बजट से तात्पर्य ऐसे बजट से है जिसे सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष के दौरान आवश्यक खर्चों के लिए स्वीकृत किया जाता है। यह बजट उस समय प्रस्तुत किया जाता है जब मौजूदा बजट में निर्धारित राशि पूरी नहीं होती या अतिरिक्त खर्चों की आवश्यकता होती है। अनुपूरक बजट एक समेकित विवरण होता है, जिसे अनुपूरक बजट के रूप में जाना जाता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page