जबलपुर में हुई राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलती-जुलती वारदात, पत्नी निकली मास्टरमाइंड

MP News: जबलपुर के अधारताल में एक हत्या हुई है, जो इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिलाती है। अरविंद नामक युवक का शव तालाब में मिला। उसकी पत्नी गणेशी बाई ने कहा कि वह डूबने से मरा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए गए। 

पूछताछ के बाद गणेशी बाई ने हत्या स्वीकार की। उसने पत्थर से सिर कुचल कर पति की हत्या की थी। फिर शव को तालाब में फेंक दिया था। महिला ने बताया कि उनके बीच झगड़े होते थे और इस तनाव के कारण उसने हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

ये खबर भी पढ़िए… राजा रघुवंशी हत्याकांड: अंतिम संस्कार के दिन आरोपी राज ही लाया था राजा के लिए कफन, सोनम-राज को 13 दिन की जेल

पत्नी ने दी बताई झूठी कहानी

दो दिन पहले अधारताल निवासी अरविंद का शव तालाब में मिला था। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी पत्नी गणेशी बाई ने कहा कि अरविंद तालाब में नहाने गया था और डूबने से मौत हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम में मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। इससे पुलिस का शक गहरा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

ये खबर भी पढ़िए… सोनम रघुवंशी का काला बैग ढूंढ रही पुलिस, इसमें छिपा राजा को मारने का एक और खौफनाक प्लान

कबूलनामे में खुला खौफनाक सच

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गणेशी बाई से कड़ी पूछताछ की। वह टूट गई और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने अपने पति के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद उसने शव को तालाब में फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा लगे और किसी को शक न हो।

ये खबर भी पढ़िए… राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम-राज की दो दिन की रिमांड बढ़ी, बाकी तीनों जेल भेजे गए

ये खबर भी पढ़िए… इंदौर के राजा और सोनम के परिजनों पर मानहानि का केस नहीं करेगी मेघालय सरकार, परिजनों ने मांगी थी माफी

घरेलू कलह बनी हत्या की वजह

पूछताछ के दौरान गणेशी बाई ने यह भी बताया कि उसके और पति अरविंद के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मामूली बातों पर होने वाले विवादों से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।  मामले का खुलासा होने के बाद जबलपुर पुलिस ने आरोपी गणेशी बाई को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अब इस केस से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page