रायसेन, बरेली 23 जून 2025 — स्कूलों तथा कॉलेज के वाहनों की एक सप्ताह में जांच करने के कलेक्टर विश्वकर्मा ने आरटीओ को दिए निर्देश

रायसेन,बरेली 23 जून 2025
प्रदीप धाकड़ — मो.9425654291

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जिला परिवहन अधिकारी को इस सप्ताह में स्कूलों तथा कॉलेज के वाहनों की जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि अनफिट वाहनों का स्कूल या कॉलेज में उपयोग ना हो। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर विश्वकर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक से शासकीय स्कूलों में नामांकन की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालय जिनका वर्ष 2025-26 में नामांकन 75 प्रतिशत से कम है उन्हें नोटिस जारी किया जाए। कलेक्टर विश्वकर्मा ने जिले के भीतर स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों की सूची समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page