अब चेहरा ही होगा यात्री का इंट्री पास, डिजी यात्रा एप से हवाई यात्रा बनेगी आसान

देश में हवाई जहाज से यात्रा करने वाला हर यात्री एयरपोर्ट पर वैरिफिकेशन में लगने वाले समय से परेशान है। यात्रियों की इस परेशानी का हल अब डिजी एप करने जा रहा है। सरकार देश के प्रमुख एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा एप से इंट्री देने जा रही है। राजधानी भोपाल एयरपोर्ट पर भी डिजी यात्रा का प्रायोगिक परीक्षण कर लिया गया है। जल्द ही इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। इस नई सुविधा के प्रारंभ होने के बाद यात्रियों को घंटों बोर्डिंग के लिए एयरपोर्ट पर नहीं खड़ा होना पड़ेगा।

क्या है डिजी यात्रा एप

डिजी यात्रा एप हवाई यात्रा को आसान व सुरक्षित बनाने के लिए विकसित किया गया मोबाइल एप है। इस ऐप और फेस स्कैनर की मदद से यात्री अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है।  एकबार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद किसी भी हवाई अडडे पर यात्री को पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। फैस स्कैनर उसे तुरंत पहचान लेगा, इस पूरी प्रक्रिया में जहां यात्री का समय बचेगा वहीं वह बिना रोक-टोक के एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकेगा। 

यह खबरें भी पढ़ें…

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आरोप पर थरूर बोले- पंख आपके उड़ने की इजाजत मत मांगों

गले की हड्डी बनी ​कांग्रेस विधायक के कॉलेज की मान्यता समाप्ति, कोर्ट ने लगाई फटकार

भोपाल एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरुआत

भोपाल एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की सुविधा का ट्रायल सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस सुविधा को लागू करने के लिए सभी गेटों पर स्कैनर की स्थापना कर दी है। सुरक्षा जांच (Security Check) के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मचारियों को भी स्कैनर के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रायल के बाद, यह सुविधा पूरी तरह से यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

बोर्डिंग की झंझट से मिलेगी मुक्ति, बचेगा समय

वर्तमान में, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यात्री को कई बार टिकट वेरिफिकेशन और पहचान पत्र दिखाने में काफी समय लगता है। इसके कारण कभी-कभी अंतिम समय में एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को फ्लाइट में सवार होने का मौका नहीं मिल पाता। लेकिन डिजी यात्रा से यह समस्या हल हो जाएगी। फेस स्कैनर द्वारा आईडी कंफर्म होने के बाद, ई-गेट (E-Gate) अपने आप खुल जाएंगे और यात्री बिना किसी परेशानी के सुरक्षा क्षेत्र से गुजर सकेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें…

मध्यप्रदेश में उच्च श्रेणी वेतनमान पाने वाले 21 अफसर कर रहे छोटे पदों पर काम

धर्मशाला में कुदरत का कहर! बाढ़ में बहे 20 मजदूर, दो की मौत

वाराणसी एयरपोर्ट से हुई डिजी यात्रा की शुरुआत

भारत सरकार ने पहले डिजी यात्रा की शुरुआत वाराणसी एयरपोर्ट से की थी और इसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट में इसे सफलतापूर्वक लागू करने के बाद, इस सुविधा का लाभ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों को भी मिलेगा। हालांकि, वर्तमान में भोपाल एयरपोर्ट से कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान नहीं है, लेकिन भविष्य में इस सुविधा का विस्तार किया जा सकता है।

ट्रायल पूरा, मिलेंगी यात्रियों को सुविधा

भोपाल एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की ट्रायल प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, इस ट्रायल के दौरान स्कैनर और गेट की पूरी जांच की जा रही है। सुरक्षा कर्मियों को फेस स्कैनर के संचालन की पूरी जानकारी दी जा रही है। जैसे ही ट्रायल का काम पूरा होगा, यह सुविधा यात्रियों के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगी।

डिजी यात्रा सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें?

सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आइफोन पर डीजी यात्रा ऐप डाउनलोड करें.
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए Get Started बटन पर टैप करें.
यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और रजिस्टर बटन पर क्लिक करें.
अब आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा. इसे दर्ज करें.
इसके बाद स्क्रीन के नीचे वॉलेट विकल्प पर टैप करें.
पहचान क्रेडिट ऑप्शन पर टैप करें
अब अपना आधार वेरिफाई पहचान प्रमाण पत्र अपलोड करें.
अब पूछे जाने पर अपनी सेल्फी अपलोड करें.
नियम और शर्तों को एक्सेप्ट कर लें.

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page