रेलवे का बड़ा फैसला: अब 4 घंटे नहीं, 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए रेलवे (Indian Railways) ने एक बड़ा और बेहद काम का फैसला लिया है! अब आपकी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट (Reservation Chart) पहले की तरह यात्रा से सिर्फ 4 घंटे पहले नहीं, बल्कि पूरे 8 घंटे पहले तैयार हो जाएगा। रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने इसे हरी झंडी दे दी है और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मुहर लगा दी है।

ये खबर उन लाखों यात्रियों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है जो अक्सर वेटिंग लिस्ट (Waiting List) में होने की वजह से आखिरी समय तक सीट कन्फर्म होने का इंतजार करते हैं या अपनी यात्रा की योजना ठीक से नहीं बना पाते। तो क्या हैं इसके मायने और कैसे मिलेगा इसका फायदा, आइए जानते हैं इस बड़े बदलाव के बारे में सब कुछ!

क्या होता है रिजर्वेशन चार्ट,कैसे मिलेगा फायदा

रेलवे द्वारा रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता है, जो यह दर्शाता है कि किस यात्री का टिकट कन्फर्म (Confirmed), वेटिंग (Waiting) या RAC (Reservation Against Cancellation) है। वर्तमान में यह चार्ट आमतौर पर ट्रेन के छूटने के 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था, लेकिन अब इसे 8 घंटे पहले जारी किया जाएगा।

इस नई व्यवस्था से रेल यात्रियों को समय पर अपने टिकट व सीट की जानकारी मिल जाएगी। इस नए बदलाव से सबसे अधिक फायदा अंत तक वैटिंग लिस्ट में रहने वाले यात्रियों को मिलेगा। अब उन्हें खुद की सीट के लिए आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना पडेगा।

यात्रियों को अब आठ घंटे पहले पता चलेगा कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। इससे वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकेंगे और आखिरी समय में किसी वैकल्पिक यात्रा विकल्प का चयन करने के लिए उन्हें अधिक समय मिलेगा।

यह खबरें भी पढ़े…

ट्रैक्टर पर बैठकर आदिवासियों के बीच पहुंचे मंत्री विजय शाह, बोले आपके साथ न्याय होगा

MP के खेल विभाग ने सॉफ्टबॉल में कर दिया खेल, महिलाओं के कोटे से पुरूषों को दे दिए विक्रम अवॉर्ड

इस सुधार से यात्री और रेलवे दोनों को लाभ

रेलवे के इस फैसले से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो हमेशा यह सोचते हैं कि उनका रिजर्वेशन कन्फर्म होगा या नहीं। वेटिंग लिस्ट वाले यात्री अपनी स्थिति के बारे में अब पहले से जान पाएंगे, जिससे उन्हें यात्रा के विकल्पों पर विचार करने का समय मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें पहले से ही जानकारी मिल जाएगी कि उन्हें ट्रेन में सीट मिलेगी या नहीं।

रेलवे द्वारा किए गए इस सुधार से यात्री और रेलवे दोनों को लाभ होगा। जहां यात्रियों को यात्रा की स्थिति का पहले से अंदाजा हो सकेगा, वहीं रेलवे भी यात्रियों की सही संख्या का सही समय पर अनुमान लगा सकेगा। इससे ट्रेन में कोई भी गड़बड़ी या तकनीकी समस्या आने की संभावना कम होगी।

यह खबरें भी पढ़े…

Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मनाली हाईवे का हिस्सा बहा

शादी का वादा करके युवती से तीन साल तक बनाया सम्बन्ध,अब मुकरने पर जिला पंचायत अधिकारी गिरफ्तार

चरणबद्ध तरीके से लागू होगा यह प्रस्ताव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि इसे सही तरीके से लागू किया जा सके। यह बदलाव भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए एक तोहफा माना जा रहा है।

यह बदलाव एकसाथ पूरे देश में लागू नहीं किया जाएगा। पहले इसे कुछ रेल मंडलों में प्रायोगिक तौर पर आजमाया जाएगा, इसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। कन्फर्म टिकट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page