आबकारी विभाग अब शराब की हर बोतल का रखेगा हिसाब, इस मशीन से होगी बिलिंग

मध्य प्रदेश में शराब विक्रय प्रणाली में बड़ा बदलाव हो रहा है। अब सभी शराब दुकानों पर पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से शराब की बिक्री का हिसाब रखा जाएगा। हर शराब की बोतल विभाग के सर्वर से जुड़ी होगी। इससे विभाग को शराब के हर ब्रांड और बैच की बिक्री की जानकारी मिलेगी।

POS मशीन से होगी शराब बिक्री की बिलिंग

आबकारी विभाग द्वारा लागू किए गए इस ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम में अब प्रत्येक शराब दुकान पर पीओएस मशीन से ही शराब की बिक्री की जाएगी। इसके तहत हर दुकान को रोजाना की बिक्री के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। विभाग को यह जानकारी मिलेगी कि किस दुकान से किस ब्रांड और किस बैच की शराब, कितनी कीमत पर बेची गई।

ये खबर भी पढ़िए… नशे में स्कूल की छात्राओं के साथ जमकर किया डांस, वीडियो वायरल होने पर प्रधान पाठक निलंबित

शराब की गड़बड़ियों पर लगेगी रोक

प्रदेश भर की शराब दुकानों पर इस नए सिस्टम को लागू करने के बाद, शराब के ठेकेदार एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब नहीं बेच सकेंगे। वर्तमान में कई शराब दुकानों पर महंगे दामों में शराब बेचने के प्रकरण सामने आ चुके थे। कुछ जिलों में कलेक्टर के निर्देश पर शराब दुकानों पर अर्थदंड भी लगाया गया था, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। इस नई व्यवस्था से विभाग शराब विक्रय में होने वाली गड़बड़ियों को प्रभावी तरीके से रोक सकेगा।

ये खबर भी पढ़िए… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना की संसद को किया संबोधित, कहा- भारत में लोकतंत्र संस्कार

POS मशीन की खरीददारी की प्रक्रिया

आबकारी विभाग ने पीओएस मशीन के लिए बिड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद, प्रदेश की 3,553 शराब दुकानों पर पीओएस मशीन से शराब बिकेगी। इससे शराब विक्रय में पारदर्शिता आएगी और विभाग को बिक्री पर नियमित निगरानी रखने का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए… इंदौर में पालदा से अग्रसेन चौराहे की ओर ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित, लग रहा था जाम, कलेक्टर ने दिए आदेश

ये खबर भी पढ़िए… एमपी का गांधीसागर अभयारण्य बन रहा चीतों का नया ठिकाना, लाए जाएंगे चार और चीते

सुधार के लिए उठाए गए कदम

MP में शराब की दुकानों पर पीओएस मशीन से शराब बेचने की व्यवस्था पहले से अनिवार्य थी। लेकिन पिछले तीन महीनों से कई दुकानों पर इसका पालन नहीं हो रहा था। अब विभाग ने इसे सभी दुकानों में अनिवार्य कर दिया है। इससे विक्रेताओं को एमआरपी के अनुसार शराब बेचनी होगी। यह कदम उपभोक्ताओं को सही मूल्य पर शराब दिलवाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page