अलवर के पूर्व राजपरिवार ने दिल्ली में खरीदा 100 करोड़ का बंगला, सात करोड़ की दी स्टाम्प ड्यूटी

जयपुर। राजस्थान में अलवर का पूर्व राजघराना सुर्खियों में है। उसने दिल्ली के लुटियंस जोन में 100 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा है। यह सौदा अलवर के पूर्व राजपरिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य यशवंत सिंह ने किया है। उन्होंने यह बंगला दिल्ली के मशहूर गोल्फ लिंक्स इलाके में खरीदा है। यशवंत सिंह अलवर से कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह के चाचा हैं। 

यह सौदा दिल्ली के प्रोपर्टी बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। 90 साल की उम्र पार कर चुके यशवंत सिंह अभी तक दिल्ली के औरंगजेब रोड पर रह रहे थे। उनका बंगला अलवर हाउस के नाम से लोकप्रिय था। यह बंगला एक बीघा में फैला हुआ था। उनके लिए इस बंगले की सार-संभाल करना मुश्किल हो रहा था। इसलिए उन्होंने यह बंगला बेच दिया। 

100 करोड़ का सौदा, टैक्‍स भी बड़ा!

बताया जाता है कि यशवंत सिंह ने गोल्फ लिंक्स इलाके में यह बंगला डीएलए ‘द कैमिलियाज’ से सम्बद्ध अनु जिंदल से खरीदा है। पंजीयन दस्तावेजों के अनुसार इस प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस पर 7 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और अन्य टैक्स जमा कराए गए हैं। 

ये भी पढ़ें… 

राजस्थान कांग्रेस के मुख्य भवन का निर्माण शुरू, जानें किसलिए रुका था दो साल से काम

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव: 91 बोर्ड को भंग किए बिना नवंबर-दिसंबर में कराए जाएंगे चुनाव, जाने क्या है तैयारी

राजस्थान में सर्दियों तक सफर होगा और भी आसान! दिसंबर तक चलेंगी ये 5 स्पेशल ट्रेनें

राजस्थान के परिवहन विभाग में 500 करोड़ का फर्जीवाड़ा: अफसरों ने बेचें वीआइपी नंबर!, जाने क्या है पूरा मामला

867 वर्गमीटर में बना नया बंगला

गोल्फ लिंक्स इलाके में यह बंगला 867 वर्गमीटर में बना है। इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल के साथ टैरेस पर एक बरसाती भी बनी है। बंगले में नौकरों के लिए सर्वेंट रूम जैसी व्यवस्थाएं भी हैं। सूत्रों के अनुसार अब यशवंत सिंह और उनका परिवार इस नए बंगले में जल्द ही शिफ्ट हो सकता है। 

टेनिस के ​खिलाड़ी रहे

बताया जाता है कि यशवंत सिंह अपने समय में टेनिस के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। उनकी खेल परंपरा को उनके तीनों बच्चों ने अंगीकार किया। उनके पुत्र और पुत्रियां स्क्वॉश के नेशनल खिलाड़ी रहे हैं। 

1980 के बाद से रह रहे दिल्ली

यशवंत सिंह अलवर के कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर सिंह के चाचा हैं। लेकिन, वे अपने परिवार के साथ 1980 के दशक के बाद से दिल्ली में रह रहे हैं। उनका ससुराल गुजरात के पालीताना रियासत से जुड़ा है।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

राजघराने | दिल्ली का लुटियंस जोन

  • Related Posts

    Entsprechend im stande sein thirty Freispiele exklusive Einzahlung within Angeschlossen Casinos eingesetzt werden?

    Ihr mochtet Euch inoffizieller https://stake-com-casino.com/de/anmelden/ mitarbeiter Online Spielbank in schuss halten und dies an dem liebsten, blank hohe Risiken reagieren dahinter zu tun sein? Freispiele exklusive Einzahlung seien in folgendem…

    Read more

    Wie war unser contemporaine Lage hinein ein Altersverifikation hinein Glucksspielen?

    Mitarbeiterrisiken ferner organisatorische Risiken: Kasinos fahig sein uber internen disziplinarischen Problemen, Moralproblemen & potenzieller rechtlicher Haftvermogen konfrontiert werden, wenn gegenseitig herausstellt, wirklich so Angestellte amplitudenmodulation Spiel durch Minderjahrigen beteiligt werden…

    Read more

    You cannot copy content of this page