सीएम मोहन यादव का आज दिल्ली दौरा, पहले भोपाल में करेंगे अहम बैठकें

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले वह भोपाल में दो महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इन बैठकों के बाद सीएम दिल्ली जाएंगे। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री का आज के दौरे का पूरा शेड्यूल…

ये खबर भी पढ़िए…एमपी को लुधियाना से मिला 15 हजार 606 करोड़ रुपए का निवेश, सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी

सीएम मोहन यादव की भोपाल में बैठकें

सीएम मोहन यादव दिल्ली जाने से पहले भोपाल में दो महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। पहली बैठक सुबह 11:30 बजे सीएम हाउस में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की होगी। इस बैठक में मीडिया और संचार के क्षेत्र में राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 12:15 बजे मध्य प्रदेश मध्यम की प्रबंध समिति की बैठक होगी। यह राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगी।

ये खबर भी पढ़िए…सीएम मोहन यादव की अधिकारियों को सख्त चेतावनी, अतिक्रमण पर अपनाया कड़ा रुख

दोपहर के बाद सीएम का दिल्ली के लिए प्रस्थान

भोपाल में अपनी बैठकें खत्म करने के बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में वह विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के साथ-साथ राज्य के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए…Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए महीना देंगे सीएम मोहन यादव

हेमंत खंडेलवाल का पहली बार दिल्ली दौरा

मध्य प्रदेश भाजपा (BJP) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) के लिए यह दौरा बेहद खास है। यह उनका प्रदेश अध्यक्ष (State President) के रूप में पहला दिल्ली दौरा है। इस यात्रा के दौरान दोनों नेता केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। यहां संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मोहन यादव दिल्ली दौरा | मोहन यादव का दिल्ली दौरा | CM Mohan Yadav delhi visit | Delhi Visit | hemant khandelwal bjp | hemant khandelwal news | MP News | MP Bhopal 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page