दिल्ली की फ्लाइट टिकट 50% तक सस्ती, छत्तीसगढ़ से अब 5 हजार में बुकिंग

छत्तीसगढ़ के बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने की फ्लाइट टिकट की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिल रही है। पहले जहां तत्काल टिकट के लिए 8-10 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब उसी दिन की बुकिंग मात्र 5 हजार रुपये में हो रही है। इस कमी का मुख्य कारण हवाई यात्रियों की संख्या में आई गिरावट बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें… तूफान और लापरवाही ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, रायपुर एयरपोर्ट पर परिजनों का हंगामा

दिल्ली-प्रयागराज रूट पर सबसे ज्यादा बुकिंग

बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू होने के बाद पहली बार यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली और प्रयागराज रूट की टिकटें सबसे ज्यादा बुक होती थीं, जिनकी कीमतें सामान्य दिनों में 8-10 हजार और त्योहारी सीजन में इससे भी ज्यादा होती थीं। लेकिन अब कम मांग के कारण किराया आधा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें… रायपुर एयरपोर्ट पर अफसर ने युवक से कहा, तुम कलाकार हो तो कुछ सुनाकर दिखाओ

एयर इंडिया हादसे का असर

ये खबर भी पढ़ें… रायपुर एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट-बार के साथ थिरकेंगे स्वाद और मूड!

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से हवाई यात्रा के प्रति लोगों का भरोसा कम हुआ है। इस घटना के बाद कई यात्री हवाई यात्रा से बच रहे हैं और ट्रेन या सड़क मार्ग को प्राथमिकता दे रहे हैं। हवाई किराया मांग और सीट उपलब्धता पर निर्भर करता है, और शुरुआती बुकिंग में किराया कम होता है। वर्तमान में कम यात्रियों के कारण उसी दिन की टिकट भी 5 हजार रुपये में उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें… रायपुर एयरपोर्ट से इंदौर, भाेपाल सहित चार नई फ्लाइट होंगी शुरू

मानसून और फ्लाइट रद्द होने का डर

बिलासा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं होने के कारण मानसून में घने बादलों और कम विजिबिलिटी के चलते कई बार फ्लाइट्स रद्द हो जाती हैं। इससे जरूरी काम के लिए यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस वजह से भी लोग ट्रेन से यात्रा को तरजीह दे रहे हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए किराए में यह कमी राहत की खबर है, लेकिन हवाई यात्रा की मांग बढ़ाने के लिए सुविधाओं में सुधार की जरूरत है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

बिलासा एयरपोर्ट दिल्ली फ्लाइट टिकट | बिलासपुर दिल्ली हवाई किराया | दिल्ली फ्लाइट टिकट सस्ता | हवाई यात्रा कीमत में कमी | छत्तीसगढ़ फ्लाइट न्यूज़

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page