सीएम सचिवालय से हटाए गए IAS सिबी चक्रवर्ती एम, 18 माह में हटाए जाने वाले तीसरे सचिव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई-स्पेन की यात्रा से लौटने के साथ ही मंगलवार को सीएम सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव IAS सिबी चक्रवर्ती एम को हटा दिया गया है। अब उनके पास केवल भवन विकास निगम का जिम्मा रहेगा। आईएएस सिबी चक्रवर्ती को पहले आईएएस भरत यादव की जगह सीएम सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया था।

18 महीने के कार्यकाल में सीएम ऑफिस से हटाए जाने वाले तीसरे सचिव

सीएम कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने सचिव के पद पर आलोक सिंह की नियुक्ति की थी, तभी यह तय हो गया था कि सिबी चक्रवर्ती की विदाई होगी। मोहन यादव के 18 महीने के कार्यकाल में सीएम ऑफिस से हटाए जाने वाले सचिवों में सिबी तीसरे अफसर हैं। इसके पहले अविनाश लावणिया और भारत यादव सचिव रह चुके हैं। 

सिबी चक्रवर्ती के पास MPBDC का जिम्मा

राज्य शासन द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, सिबी चक्रवर्ती के पास अब केवल मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का जिम्मा रहेगा। वह यहां एमडी के तौर पर काम देखेंगे।  इससे पहले उनका अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री के सचिव के साथ था। हालांकि, अब उनके पास सिर्फ मध्य प्रदेश भवन विकास निगम की जिम्मेदारी होगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय में सिबी चक्रवर्ती की जगह किसी नए अफसर की पदस्थापना नहीं की गई है। सचिवालय में पहले से इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इसके अलावा, सचिव के रूप में आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना पहले ही की जा चुकी है।

2008 बैच के IAS अफसर हैं सिबी चक्रवर्ती 

सिबी चक्रवर्ती एम 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहने से पहले खाद्य विभाग के सचिव थे। सिबी चक्रवर्ती नरसिंहपुर कलेक्टर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के चलते यह फेरबदल किया गया है।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आईएएस सिबी चक्रवर्ती एम | MP | आईएएस नीरज मंडलोई

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page