पॉलीटेक्निक में प्रवेश पंजीयन 29 मई तक

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय,रायसेन, में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। 10 वीं के मेरिट के आधार पर प्रथम चरण के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 04 मई 2026 से 29 मई 2026 संचालित की जा रही है।इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंदीदा संस्थाओं एवं पाठ्यक्रमों का चयन (Choice Filling) कर सकते हैं। इसके पश्चात मेरिट सूची जारी होने एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूर्ण की जाएगी। महाविद्यालय में इन विभागों में प्रवेश उपलब्ध हैं:- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग। संस्था के प्राचार्य डॉ एस पी कोरी ने बताया कि इस वर्ष से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर 12 वीं की समकक्षता प्रदान की गई है। अतः डिप्लोमा मे प्रवेश उपरांत पृथक से 12वीं की आवश्यकता नहीं रहेगी। विद्यार्थियों के 12वीं के आधार पर उच्च शिक्षा स्नातक सहित अन्य अवसर सुरक्षित हैं। संस्थान में लैब, अनुभवी शिक्षक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर अपने भविष्य को नई दिशा दें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं अथवा सीधे महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    राखी के पवित्र धागों में दिखा भाई-बहन का अटूट स्नेह, बहनों ने मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र,जनसेवा के लिए की मंगलकामना

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को बरेली के मानस सतसंग भवन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आत्मीय स्नेह की अनूठी तस्वीर देखने…

    Read more

    You cannot copy content of this page