रायसेन, 26 जुलाई 2025 ‘‘नशे से दूरी – है जरूरी‘‘ अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री चौहान ने नशामुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ

रायसेन, 26 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो.9425654291

 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान ‘‘नशे से दूरी – है जरूरी‘‘ के तहत शनिवार को केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिशा बैठक के पहले सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को नशामुक्त जीवन जीने और नशामुक्त समाज के निर्माण में हर संभव योगदान देने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री चौहान, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा,सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं जिला अधिकारियों द्वारा नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता बैनर पर हस्ताक्षर भी किए।

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page