मूंग ग्रेडिंग मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भौड़िया ( बरेली )

भौड़िया एन एच 45 से 6 किलोमीटर दूर ग्राम हमीरगंज में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला मान कुमर ठाकुर उम्र 53 वर्ष की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद ग्राम में शोक का माहौल है,पति पूरन सिंह ठाकुर के दो बेटे और दो बेटियां है जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला मूंग की सफाई एवं ग्रेडिंग कार्य के दौरान मशीन के पास काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक मशीन में साड़ी फस जाने के कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, पूरन सिंह ठाकुर अपनी पत्नी मान कुमर ठाकुर के साथ मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करते थे। इस वर्ष ग्राम के पटेल की जमीन बांटे से रख कर मूंग की खेती कर रहा था, उन्होंने एक दिन पहले मूंग की थे॓ऀसिंग की थी, आज उसकी मशीन द्वारा सफाई की जा रही थी।

  • Related Posts

    प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी का कटनी-जबलपुर प्रवास के दौरान बरेली में किया आत्मीय स्वागत किया।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी जबलपुर प्रवास के दौरान बरेली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।…

    Read more

    आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन मूंग खरीदी केन्द्रो पर भोजन किया वितरित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली। आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन उदयपुरा के तीन मूंग खरीदी केंद्रो जिसमें मनसा वेयरहाउस भुआरा रोड,बालाजी वेयरहाउस सिलवानी रोड बिझनआई,कृषि…

    Read more

    You cannot copy content of this page