स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाएगी हाइवे सड़क

राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल कल शाम करेंगे लोकार्पण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। करीब दो करोड़ से अधिक की लागत से बरेली से गुजरने वाले बायपास सड़क एन.एच. 45 पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। बारना पुल से लेकर पलकमति ब्रिज तक करीब 6 कि.मी. में एलईडी लाईट एमपीआरडीसी द्वारा लगाई गई है।

स्ट्रीट लाइट की दो दिन से टेस्टिंग की जा रही है। कल दिनांक 21 जून को राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल अपने जन्म दिवस पर लोकार्पण कर नगर के लोगों को सौगात देगें। विधिवत लोकार्पण का स्थान जियो पेट्रोल पम्प के सामने कल शाम 6 बजे रखा गया है।आपको बता दें कि बिना स्ट्रीट लाइट के हाइवे शुरू होने के बाद से ही अंधेरे के कारण रात में दुर्घटनाओं से लगातार जनहानि और पशुधन की हानि हो रही थी। क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद और टीम पहल के जनसेवको ने एसडीएम, कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सीएम हेल्पलाइन, पीएम हेल्पलाइन और एमपीआरडीसी अधिकारियों को ज्ञापन और लिखित शिकायत के माध्यम से बाईपास पर स्ट्रीट लाइट की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया था। राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मौके पर एमपीआरडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर स्थिति से अवगत कराया था। नगर परिषद बरेली द्वारा बिजली बिल और रखरखाव की जिम्मेदारी वहन करने की शर्त पर जबलपुर-भोपाल रोड बरेली बाईपास पर स्ट्रीट लगाने का कार्य किया गया।

बिजली बिल और रखरखाव का भार नप उठाएगी : नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने कि बताया स्ट्रीट लाइट का मासिक बिजली बिल करीब 4 लाख रू प्रतिमाह और रखराव का भार नगर परिषद द्वारा किया जाएगा।

धोखेड़ा चौराहा और छींद चौराहे पर हाई मास्ट लाइट सहित बरेली से गुजरने वाले 6 किलोमीटर बाईपास पर स्ट्रीट लाइट का काम पूरा हो गया है, टेस्टिंग जारी है।

-उदय साहू, साइट इंजीनियर एमपी आरडीसी भोपाल।

 

  • Related Posts

    बरेली नगर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

    व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले ताजिए जुलूस की व्यवस्था जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम…

    Read more

    राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के कर कमलों द्वारा होगा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  कल 21/06/2026 दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे स्थान वार्ड क्र. 02 पशु चिकित्सालय के पास बरेली में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ राज्यमंत्री…

    Read more

    You cannot copy content of this page