बरेली, 06 अगस्त 2025 – शासकीय कन्या शाला बरेली में हुआ कन्या भोज का आयोजन।

बरेली, 06 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

बरेली – पीएम श्री शासकीय कन्या शाला बरेली में पदस्थ शिव नारायण सक्सेना पीटीआई 31 अगस्त 2025 को अपनी 39 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो रहे हैं। अपनी सेवा निवृत्ति से पूर्व संस्था में अध्ययनरत कक्षा एक से बारहवीं तक की समस्त छात्राओं को कन्या भोज कराया गया। सक्सेना सन् 1986 से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं सन 1994 से शासकीय कन्या शाला बरेली में कार्यरत हैं 2004 में पदोन्नत होकर पीटीआई के पद पर कार्यरत हैं। सक्सेना हाकी के बहुत अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। गोलकीपर के रूप में उनके नेतृत्व में 1984 में जय भारत हाकी प्रतियोगिता का खिताब जीता गया। सक्सेना ने राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता ओबेदुल्ला खां भोपाल में यूनियन कार्बाइड भोपाल की ओर से भाग ले कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 1980 से 1990 तक बरेली की सीनियर हाकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई प्रतियोगिताएं जीतीं। नगर में समय समय पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में इनकी सक्रिय भूमिका रहती है। वे नरसिंह अखाड़ा बरेली के संरक्षक भी हैं। इनके मार्गदर्शन में संस्था की छात्राओं ने संभाग एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है । संस्था के संचालन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य यू एस अहिरवार, संतोष गौतम, कमलेश पाराशर, महेन्द्र सराठे, बिंदु अहिरवार, माधुरी सप्रे, आकांक्षा जैन, आरती कपूर, इशरत अली अशोक शर्मा अजीत सिंह राजपूत रामकुमार ठाकुर, कमलेश लोधी, हेमलता याज्ञिक, संगीता शर्मा, बालमुकुंद राय, अंतिम श्रीवास्तव, रेखा व्यास शाहजहाँ कुरेशी सहित सभी स्टाफ़ सदस्यों ने बधाई दी है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page