रायसेन, 07 अगस्त 2025 — मुख्यमंत्री डॉ यादव 08 अगस्त को तामोट में औद्योगिक इकाईयों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण…

रायसेन, 07 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

  

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 08 अगस्त 2025 को रायसेन जिले में औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक पार्क तामोट में नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन तथा आशय पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा उद्योगपतियों से संवाद भी किया जाएगा। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे द्वारा गुरूवार को तामोट पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी कमलेश कुमार, गौहरगंज एसडीएम चन्द्रशेखर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 08 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे औबेदुल्लागंज पहुचेंगे। मुख्यमंत्री यहां औद्योगिक इकाई सागर मेन्युफेक्चरर प्रा.लि. का भ्रमण करेंगे और रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर लगभग 12.40 बजे औद्योगिक क्षेत्र तामोट में कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे तथा यहां औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इकाई आनंद टेक प्लास्ट प्राईवेट लिमिटेड प्लास्टिक पार्क तामोट का का भ्रमण करेंगे। दोपहर लगभग 02.10 बजे मुख्यमंत्री द्वारा तिरंगा यात्रा का फलेग ऑफ किया जाएगा तथा इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा भी सम्मिलित होंगे।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page