Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को 3 हजार महीना देंगे सीएम मोहन यादव, किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते दिनों बैतूल के सारणी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो 1250  रुपए प्रति माह की सहायता राशि दी जा रही है, उसे अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा। यह कदम महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लाड़ली बहनों के जीवन में खुशहाली लाएंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा, “लाड़ली बहनों के जीवन में कभी दुख नहीं आने देंगे। उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लखपति दीदी अभियान जारी है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाना है।” यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है।

सारणी में 464 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 464 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह निवेश जिले के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।

खबर यह भी…Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 3000 की बीजेपी गारंटी पर उठे सवाल

महिलाओं के लिए स्टार्टअप निवेश: 8.5 करोड़ की सौगात

सीएम ने एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) के तहत 4 महिलाओं को स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड़ रुपए के इंटेंट टू इन्वेस्ट (इंवेस्टमेंट का इरादा) पत्र वितरित किए। इससे महिलाओं को उद्यमिता के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगीं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने सीएम का स्वागत करते हुए उनका पैर छूकर सम्मान जताया।

अक्टूबर में भोपाल में किसान मेला लगेगा

मुख्यमंत्री ने देवास के हाटपिपल्या में कहा कि अक्टूबर महीने में भोपाल में किसानों के लिए विशेष मेला आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को उद्यमिता से जोड़ना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है। सरकार कृषि को व्यवसायिक क्षेत्र में परिवर्तित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

महिलाओं के मिलते हैं 15 हजार रुपए साल

लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की मदद दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। यह राशि महिला के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें स्वावलंबी बनाने में मदद करती है। अब इस योजना के तहत महिलाएं सालाना 15,000 रुपए प्राप्त कर रही हैं।

ग्राफिक्स के जरिए समझें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

कौन कर सकता है आवेदन

कौन नहीं कर सकता आवेदन

कैसै करें आवेदन

लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन

लाड़ली बहना योजना के तहत अपना नाम चेक करने के लिए महिलाएं मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति देख सकती हैं। वहां पर उन्हें अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा और फिर OTP के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच करनी होगी।

NOTE – अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

CM मोहन यादव | MP में लाड़ली बहना योजना | मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना | Ladli Behna Yojna | ladli behna yojna madhya pradesh | ladli behna yojna news | MP News | लाड़ली बहना योजना | Mohan Yadav | लखपति दीदी योजना

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page