आँगनवाड़ी सहायिका के पद हेतु विज्ञप्ति जारी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय बरेली के अंतर्गत ग्राम दिमाड़ा मे कार्यकर्ताओ एवं वार्ड 12 बाड़ी, हरडोव, चैनपुर, परेवा, जोहरबरहा, गगनवाड़ा, अकोला मे आँगनवाड़ी सहायिका के पद हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है आवेदिका की शैक्षणीक योग्यता 12 वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जन्म के प्रमाण के लिए 10 वी की अंकसूची लगाना अनिवार्य है आवेदिका द्वारा जिस ग्राम मे विज्ञप्ति जारी की जा रही है, उसी ग्राम निवासी होना अनिवार्य है, अन्य किसी ग्राम का निवासी होने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। आवेदिका की आयु 01.01.2026 के अनुसार 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। आवेदन केवल mp online chayan पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किये जावेगे। ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं होगा आवेदन भरने की प्रारम्भ तिथि 01.07.2026 एवं अंतिम दिनांक 13.08.2026 है। आवेदन मे सशोशन करने की अंतिम दिनांक 15.07.2026 निर्धारित है। अधिक जानकरी हेतु विभागीय पोर्टल mpwcd.Gov.in पर उपलवध है।

  • Related Posts

    रायसेन जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण रायसेन जिले में सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस…

    Read more

    दसवे दिन भी जारी रहा भोजन वितरण कार्यक्रम – युवा कांग्रेस साथियों ने किसानों तक पहुचाया भोजन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। गुरूवार को लगातार दसवें दिन तेजस वेयरहाउस ढाबला, मारुति वेयरहाउस अलीगंज,श्रेष्ठ वेयरहाउस किनगी,श्री बाला जी वेयरहाउस छींद मोड़ बरेली के मूंग खरीदी केंद्रो पर…

    Read more

    You cannot copy content of this page