बरेली में बिजली शिकायतों के लिए कई विकल्प उपलब्ध — ए.ई. रामबाबू शर्मा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली शहर में बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब उपभोक्ताओं को कई सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। इस संबंध में रामबाबू शर्मा (ए.ई.) ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPMKVVCL) द्वारा शिकायत दर्ज कराने की आधुनिक और आसान व्यवस्था शुरू की गई है।
📞 कॉल सेंटर सुविधा – बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता सीधे कॉल कर सकते हैं – 1912 / 18002331912 इन नंबरों पर 24×7 शिकायत दर्ज कर तुरंत कार्यवाही की जाती है।
📲 व्हाट्सएप – अब उपभोक्ता व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं — 07552551222 पर मैसेज भेजकर शिकायत,बिल जानकारी और अन्य सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
📱 मोबाइल ऐप – उपभोक्ता UPAY ऐप के माध्यम से :- शिकायत दर्ज, बिल देखना, भुगतान करना जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
🌐ऑनलाइन पोर्टल – इसके अलावा कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है,जिससे घर बैठे समस्या का समाधान कराया जा सकता है।
ए.ई. रामबाबू शर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे बिजली संबंधी किसी भी समस्या पर सीधे विभाग से संपर्क करें और दलालों या अनधिकृत लोगों से बचें, ताकि शिकायत का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके।

  • Related Posts

    जन-विश्वास अभियान के तहत उदयपुरा विधानसभा में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के कार्यों का निरीक्षण

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के अंतर्गत उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न कार्यों एवं…

    Read more

    रायसेन जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण रायसेन जिले में सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस…

    Read more

    You cannot copy content of this page