बरेली में दाल मिल संचालक राजेंद्र वर्मा के घर से 1 करोड़ के जेवरों और नगद रुपयों की हुई चोरी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

रायसेन जिले की बरेली में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड-7 स्थित दालमिल मोहल्ले में रविवार देर रात दाल मिल संचालक राजेंद्र वर्मा के घर से करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-हीरे के जेवर और नकदी चोरी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,पांच नकाबपोश बदमाश घर के पीछे की बाउंड्री फांदकर परिसर में दाखिल हुए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

वर्मा परिवार के चार भाइयों के मकान एक ही जगह पर परिसर में बने हुए हैं।

देर रात करीब 2:15 बजे बदमाश रेवा कॉलोनी की ओर से बाउंड़ी लांघकर – अंदर घुसे और राजेंद्र वर्मा के घर को निशाना बनाया। उन्होंने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। उस समय राजेंद्र वर्मा घर में अकेले थे,जबकि उनका बेटा और बहू भोपाल गए हुए थे। चोर सीधे बेटे-बहू के कमरे में पहुंचे और अलमारी तोड़कर जेवर व नकदी समेट ली। इस इस दौरान कुछ बदमाश बाहर निगरानी करते रहे, जिससे वर्मा को घटना की भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी फुटेज में सभी बदमाश टी-शर्ट और चड्डा पहने दिखाई दिए है। चोर हाथ में लोहे की रॉड रखे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। बरेली पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) और 305 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डायमंड और गोल्ड के जेवरात चोरी

राजेंद्र वर्मा के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। बदमाश सोने और डायमंड के जेवरों के साथ चांदी के पुराने बर्तन और घर में रखी नकदी भी ले गए। चोरी गए सामान में सोने के 2 हार,5 चेन,6 अंगूठियां,6 टॉप्स, 5 चूड़ियां, 2 ब्रेसलेट, मंगलसूत्र और पैंडल शामिल हैं।

इसके अलावा डायमंड के 2′ हार, 3 अंगूठियां, 2 टॉप्स और 2 ब्रेसलेट भी चोरी हुए। चांदी की ट्रे, कटोरियां सहित अन्य बर्तन भी बदमाश ले गए। इस चोरी की बारदात से नगर में भय का माहौल है और लोग बरेली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सबाल उठा रहे हैं लोगों का कहना है कि नगर मंत्री नरेंद्र शिवजी पटेल द्वारा दी गई राशि से सीसी टीवी कैमरा भी लगाए गए है जिनका कंट्रोल रूम भी थाना परिसर में है इसके बाद भी चोरी की घटना होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक सवाल है।

  • Related Posts

    डॉ. बी.डी. यादव को सामुदायिक सेवा पुरस्कार से किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। बरेली के वरिष्ठ मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. बी.डी. यादव को चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 3 अक्टूबर 2026 को…

    Read more

    वार्ड 3 में 200 मीटर सड़क निर्माण कार्य शुरू,6.29 लाख रुपए से बनेगी सड़क

    पशु चिकित्सालय के सामने से शंकर मंदिर होते हुए उचित मूल्य दुकान तक बनेगा मार्ग, लंबे समय से जर्जर सड़क से मिलेगी लोगों को राहत अंकित तिवारी  सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    You cannot copy content of this page